स्थानीय

Patthar Mar Holi: यहां रंग से नहीं पत्थर से खेली जाती है होली, अनूठी परंपरा की दिलचस्प कहानी

Patthar Mar Holi: इन दिनों सभी जगह होली का रंग चढ़ा हुआ दिख रहा है इस दिन को लेकर सभी लोग बहुत ज्यादा उत्साहित है। होली का पर्व दुनिया भर में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है और ऐसा ही एक अंदाज राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिलता है। वागड़ के नाम से जाने जाना वाला प्रदेश पत्थर मार होली के लिए जाना जाता है। वागड़ की पत्थर मार होली की अनूठी परंपरा 400 सालों से चली आ रही है।

यह भी पढ़े:Holi Totka in Hindi: लव लाइफ में भर जाएगा रोमांस! Holi 2024 पर करें ये 4 टोटके

बहुत ज्यादा चर्चित एवं लोकप्रिय

यहां की होली पूरे वागड़ अंचल के साथ देशभर में चर्चित एवं लोकप्रिय है। एक दूसरे को पत्थर मारने को ‘राड़’ के नाम से जाना जाता है। इस खेल में कहीं लोग चोटीले भी होते हैं, लेकिन इसके बाद भी इसको खेला जाता है।

तय समय तक खेली जाती है

पत्थरों से होली खेलने की परंपरा बहुत सालों से चली आ रही है। धुलंडी के दिन हजारों लोग हिस्सा लेने के लिए इसमें शामिल होते है और एक निश्चित समय तक इसको खेला जाता है। पहले तो गैर नृत्य का आयोजन होता है और इसके बाद पत्थर से राड़ खेलना शुरू होता है। सैकड़ो लोग हाथों में पत्थर ढ़ाल एवं गोफण लेकर तैयार रहते है और फिर सैंकड़ों की संख्या में बटी टोलिया एक दूसरे पर पत्थर बरसाना शुरू कर देती है।

सैकड़ों लोग घायल

टोलियो के मध्य पत्थरबाजी होती है जिसमें हाथों से एवं पीछे गोफण से पत्थर मारने वाले लोग अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। इस रोमांचक खेल को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी बड़ी तादाद में जुटती है। दर्शक सुरक्षित एवं ऊंची जगह पर बैठकर इस खेल का आनंद लेते हैं। इस दौरान सैकड़ों लोगों को सामान्य से गंभीर चोट लगती है।

यह भी पढ़े: Holika Dahan 2024 Muhurat: होली पर लगेगी भद्रा, ये है होलिका दहन का मुहूर्त

खून धरती पर गिरना जरूरी

राड़ को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रोकने का प्रयास किया लेकिन स्थानिय लोग अपनी इस परंपरा को बनाए रखने के लिए हर साल इसको खेलते है। राड़ को लेकर कई प्रकार की किवंदतियां प्रचलित हैं और मान्यता यह है कि इस खेल के दौरान पांच बूंद खून का धरती पर गिरना जरूरी है। इस सांस्कृतिक विरासत को यहां के लोग आज भी बरकरार रखने के लिए ऐसा जोखिम भरा खेल खेलते हैं।

Narendra Singh

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

5 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

9 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

9 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

10 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 घंटे ago