Categories: स्थानीय

सावधान! लगाने पड़ सकते हैं सड़क पर गाड़ी को धक्के, जरूर पढ़ें प्रशासन का ये फरमान

  • सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
  • पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की है मांग
  • हड़ताल के दौरान किनको मिलेगी छूट
  • राजस्थान में पेट्रोल पर 32 फिसदी तक अधिक वैट

 

जयपुर। राजस्थान के लोगों के लिए पेट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप सिंतबर के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और अपनी पर्सनल गाड़ी से जा रहे हैं तो पहले पेट्रोल जरूर देख लें। क्योंकि सितंबर में 2 दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं। पूरे राजस्थान में एक भी पेट्रोल पंप खुला हुआ नहीं मिलेगा। राजस्थान में  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 13 और 14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान किया है। 

 

यह भी पढ़े: गोबर की चूड़ियां पहनकर खुश हैं जयपुर की महिलायें, जमकर खरीद रही

 

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

राजस्थान में  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 13 और 14 सितंबर को बंद का ऐलान किया है।  एसोसिएशन ने सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक रूप से बंद करने का ऐलान किया है।  इस दौरान प्रदेश के करीब  5 हजार 778 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि दो दिन के सांकेतिक बंद के दौरान अगर सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगे वैट को कम करने और अन्य मांगों का समाधान नहीं करती है तो 15 सितंबर से राज्य के पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। 

 

यह भी पढ़े: कांग्रेस को अपने ही नेताओं से लग रहा हार का डर! दावेदारों ने PCC में मचाया गदर

 

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की है मांग

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने और डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर पेट्रोल-पंप बंद करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि हरियाणा,पंजाब, दिल्ली और गुजरात के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट अधिक है। इस कारण रिटेल आउटलेट पर ब्रिकी कम हो गई हैं। वैट ज्यादा होने की वजह से पिछले तीन साल में करीब 270 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं।

 

हड़ताल के दौरान किनको मिलेगी छूट

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि हड़ताल के दौरान एबुलेंस,अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा। इन्हें पेट्रोल भरने से कोई भी मना नहीं कर सकता है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए हड़ताल के दौरान छूट रहेगी। 

 

यह भी पढ़े: रोडवेज बस में लाल बटन दबाइए और पुलिस तुरंत होगी हाजिर, बस छूटने का भी डर नहीं

 

राजस्थान में पेट्रोल पर 32 फिसदी तक अधिक वैट

बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत और डीजल पर 19.30 फीसदी वैट वसूला जाता हैं। जो कि अन्य राज्यों से बहुत अधिक है। हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी वैट वसूला जाता हैं। वहीं पंजाब में पेट्रोल पर 13.77 फीसदी और डीजल पर 09.92 फीसदी वैट, दिल्ली में पेट्रोल पर 19.40 फीसदी और डीजल पर 16.75 फीसदी वैट और गुजरात में पेट्रोल पर 13.70 फीसदी और डीजल पर 14.90 फीसदी वैट वसूला जाता हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago