Categories: स्थानीय

राजस्थान में पीएम ने बढ़ाई सीएम की टेंशन, चुनाव से पहले कर दी बड़े खेल की तैयारी

  • कई राज्यों में होंगे चुनाव
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित

जयपुर। राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की संभावना तलाशी जा रही है। ऐसे में राजस्थान के साथ ही लोकसभा के चुनाव भी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता मे एक कमेटी का गठन किया गया है।

 

यह भी पढ़े: सर्वे में जनता ने कर दिया फैसला! राजस्थान की 3 सबसे हॉट सीटों पर ये नेता जीतेंगे

 

1967 तक एक साथ चुनाव

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता मे बनी कमेटी इस बात का पता लगाएगी क्या देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते है। 1967 तक देश में केंद्र तथा राज्यों में एक साथ चुनाव होते थे। उसके बाद 1968-69 में विधानसभाएं भंग हो गई तथा राज्य नए बनाए गए। जिसके कारण परंपरा टूटती चली गई और अलग-अलग समय चुनाव होने लगे। इसको लेकर मोदी सरकार की और से संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। 18 सितंबर से 22 सितंबर के बीच चलेगा। इस सत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़े: सूरज पर कितने घंटे का होता है दिन, बिना सूरज के जीवन संभव है या नहीं, जानिए ऐसे ही और भी रोचक तथ्य

 

लोकसभा चुनाव में भाजपा मजबूत

राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम तथा छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने वाले है। 10 राज्यों के चुनाव लोकसभा के चुनाव के साथ हो सकते है। पीएम मोदी काफी समय से लोकसभा तथा प्रदेशों में विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए काफी जोर दिया। सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रही है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी इस मामले में रिपोर्ट तैयार करेंगी। भाजपा की विधानसभा चुनाव में स्थिति कमजोर बनी हुई है वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा मजबूत है।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago