स्थानीय

किसान भाई तुरंत डाउनलोड करें PM Kisan Mobile App, आज खाते में आ रहे 2000 रूपये

जयपुर। PM Kisan Yojana यानि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रूपये आज किसान भाईयों के खातों में आ रहे हैं। यह पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त है जो सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे पहुंचे या नहीं यह आप PM Kisan Mobile App (PMKISAN GoI)  के जरिए देख सकते हैं। क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यवतमाल से किसानों के खातों में ये पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं। पिछले 5 सालों में इस योजना के योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को लाभ मिल चुका है। इस योजना के तहत 2.81 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। आज प्रधानमंत्री किसानों से संवाद भी कर रहे हैं।

Ekyc वाले किसानों को मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है। यह धनराशि किसानों के खातों में 3 किस्तों में हस्तांतरित की जाती है। हालांकि, जिन किसानों ने अभी तक Ekyc नहीं कराने के साथ ही साथ आवेदन पत्र भरते समय अपने नाम में, पिता का नाम, बैंक अकाउंट डिटेल में या फिर अन्य कोई गलती की है वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकंगें।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana पर राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
फिर कैप्चा भरें और ‘Get Status’ पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पेमेंट का स्टेटस दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें : Pm Surya Ghar Yojana में मिल रही 300 यूनिट फ्री बिजली, आप भी ऐसे उठाएं फायदा

PM Kisan Mobile App Download करें

किसान अपने खाते में आए पैसे चेक करने के लिए Google Play Store या Apple App Store से PM Kisan Mobile App डाउनलोड करें।
फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
अब OTP डालें और ‘Login’ पर क्लिक करें।
फिर ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।
फिर आपकी स्क्रीन पर आपके पेमेंट का स्टेटस दिखाई देगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago