लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Madan Rathore-1 (1)
Madan Rathore News : जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 115वीं कड़ी आज (रविवार) प्रसारित की गई। देशभर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने सीएमआर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सुना। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें : Rajasthan by-election : 5 सीटों पर भाई, पत्नी और बेटे मैदान में! जानिए कहां किसका दबदबा!
पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 115वीं कड़ी आज (रविवार) प्रसारित की गई। इस अवसर पर देशभर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे लाइव सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के साथ मिलकर सीएमआर में कार्यक्रम का आनंद लिया। इसके साथ ही, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा है कि पीएम मोदी ने बीते वर्षाें में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती नई ऊर्जा के साथ मनाकर देश की नई पीढ़ी को नई प्रेरणा दी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने अब 31 अक्टूबर को सरदार पटेेल की 150वीं जयंती और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की भी 150वीं जयंती मनाने की घोषणा की है। इन दोनों महानायकों ने देश की एकता के लिए जो काम किए, वो अब नई पीढ़ी के सामने लाए जाएंगे। पीएम मोदी की यह नई अभिनव पहल भी प्रेरणा दायक साबित हो रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम के जरिए से आमजन से जुड़ाव एक दूरदर्शी सोच है। मन की बात कार्यक्रम से जहां भारत की संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और महापुरूषों की चर्चा की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ हमारी युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति सजग तक किया जा रहा है। पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के फरेब से बचने के लिए आमजन को सावधानी बरतने की अपील तक इस मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से की है। भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, सह-चुनाव अधिकारी हरिराम रणवां, मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…