कोटा। दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कोटा जा रहे नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने कोटा स्टेशन से पकड़ लिया। दरअसल जीआरपी पुलिस को रेलवे कमर्शियल कंट्रोल रूम से नाइजीरियाई नागरिक के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस एजेंसियों को सतर्क किया गया। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने अलर्ट होकर नाइजीरियाई नागरिक को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियाई नागरिक बिना वीजा के ट्रेन में सफर कर रहा था। जिसकी सूचना इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिलते ही हड़कंप मच गया।
टीटी ने कमर्शियल कंट्रोल रूम में दी थी सूचना
जीआरपी पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को ट्रेन से उतार कर इंटेलिजेंस एजेंसी को सौंप दिया हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी देते हुए सीआई मनोज सोनी ने बताया की राजधानी एक्सप्रेस के बी 3 कोच में नाइजीरियन नागरिक सफर कर रहा था। इस दौरान नाइजिरियन नागरिक को टीटी ने देखा और उसका वीजा चेक किया तो नाइजीरियन नागरिक के पास पासपोर्ट था, लेकिन वीजा नहीं था। जिसके बाद टीटी ने तुरंत इसकी सूचना कमर्शियल कंट्रोल रूम में दी। कमर्शियल कंट्रोल रूम की और से यह सूचना जीआरपी थाना पूलिस को दी गई थी।
2017 से रह रहा भारत में
नाइजीरिया नागरिक के पासपोर्ट की तलाशी ली तो सामने आया की नाइजीरिया नागरिक का नाम मंडे इनेक एगवुओबा हैं। नाइजीरिया नागरिक ने बताया की वह 2017 से भारत में रह रहा हैं। उसने बताया की वह बिजनेस करने के लिए भारत आया था। उसके पार फ्रूट्स का बिजनेस करने के लिए बिजनेस वीजा भी था। हालांकी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। मंडे इनेक एगवुओबा ने कहा की उसका पासपोर्ट गुम हो चुका हैं। नाइजीरियन एंबेसी से उसेन 2021 में फिर से पासपोर्ट बनवाया हैं। और वह मुंबई में निवास कर रहा हैं। दिल्ली वह किसी काम से आया था। इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बात पर संदेह है कि नाइजीरियन नागरिक साइबर फ्रॉड या फिर ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय तस्कर भी हो सकता हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…