जयपुर। प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाएं गहलोत सरकार के गले की फांस बन चुका हैं। चुनावी साल में भाजपा लगातार पेपर लिक को मुद्दा बनाकर गहलोत सरकार पर निशाना साध रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा पेपर लिक मामले को लेकर सड़क पर उतर चुका हैं। वहीं दूसरी और भाजपा विधानसभा में पेपेर लीक मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही हैं। पेपर लीक पर लाए गए गहलोत सरकार के बील पर उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा इस बिल से पेपर लीक नहीं रूकने वाला हैं। पूनिया ने कहा सरकार कानून के नाम खानापूर्ति कर रही हैं। पूनिया ने कहा योगी सरकार की तरह यदि सरकार बुलडोजर नीति लाती तो पेपर लीक माफियाओं में खौफ भी होता। उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा सरकार प्रमुख मुद्दों पर जवाब देने से बच रही हैं। पूनिया ने कहा विपक्ष लगातार आम जनता से जुड़े सवाल उठा रहा हैं तो इससे कांग्रेस सरकार के पेट में दर्द क्यों हो रहा हैं?
उप नेता प्रतिपक्ष सतिश पूनिया ने कहा सरकार बिल लेकर आती हैं तो उससे हमें कोई एतराज नहीं हैं। पूनिया ने कहा हम इस बात का विरोध कर रहे हैं की सरकार बिल के नाम पर खाना पूर्ति कर रही हैं। सरकार ऐसा कर के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। कई पेपर माफिया आज भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सरकार पेपर माफियाओं को संरक्षण प्रदान कर रही हैं। उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा इस खाना पूर्ति बील से पेपर लीक की घटनाएं नहीं रूकने वाली हैं। सरकार को यदि पेपर लीक पर रोक लगानी हैं तो सरकार को योगी सरकार की तरह बुलडोजर नीति को ही अपनाना पड़ेगा।