सीकर। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी पहुंचेगी। महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की और से तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन की और से प्रस्तावित दौरे को लेकर पिछले 11 दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन की और से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर से हेलीकॉप्टर में रवाना होंगी उसके बाद खाटू की नगरी पहुंचेगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खाटू श्यामजी मंदिर पहुंच कर बाबा श्याम के दर्शन करेंगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की और से तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इन हेलीपैड का निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के द्वारा निरीक्षण किया गया हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करीब 3 घंटे तक खाटू में रूकेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से हेलीपैड पर उतरेंगी। और यहा से राष्ट्रपति मुर्मू हनुमानपुरा रोड़ व होटल लखदातार होते हुए मंदिर पहुंचेगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंदिर पहुंच कर बाबा खाटू श्यामजी के दर्शन करेंगी। द्रोपदी मुर्मू का मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की और से एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की और से 18 चिकित्स्कों की टीम को भी तैनात किया गया हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की और से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मदिंर कमेटी की और से महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत सत्कार को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा हैं। इसके साथ ही मंदिर को सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…