Categories: स्थानीय

विधानसभा की 8 दिन बाद आज शुरू होगी कार्यवाही, हंगामे के आसार

जयपुर। विधानसभा की कार्यवाहीं 8 दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर से शुरू होने जा रही हैं। 24 जुलाई को कांग्रेस सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सदन की कार्यवाही के दौरान अपनी ही सरकार के खिलाफ लाल डायरी लहराई थी। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा भी हुआ था। इस हंगामे के बाद बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा तथा भाजपा विधायक मदन दिलावर को निलंबित कर दिया गया। भाजपा की और से विधायक मदन दिलावर के निलंबन के बाद हंगामा भी किया गया। ऐसे में आज फिर से कार्यवाही के दौरान हंगामा होने के आसार नजर आ रहें हैं।

भाजपा करेंगी दिलावर के निलंबन को निरस्त करने की मांग

भाजपा की और से मदन दिलावर के निलंबन को निरस्त करने की चेतावनी देते हुए कहा गया था। मदन नहीं तो सदन भी नहीं अब ऐसे में मदन दिलावर का निलंबन समाप्त नहीं होता तो भाजपा की और से विधानसभा में हंगामा जारी रखा जा सकता हैं। इसके साथ ही भाजपा की और से कांग्रेस सरकार के द्वारा लाए गए विधेयक का भी विरोध जताया जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा की और से बैठक भी आयोजित की गई हैं। ऐसे में भाजपा की और से सदन की कार्यवाही को लेकर रणनीति भी तैयार की जा सकती हैं।

राजेंद्र गुढ़ा पर टिकी सबकी नजर

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जो विधेयक सदन के पटल पर रखे जा चुके है आज उन पर चर्चा की जा सकती हैं। इसके साथ ही विधानसभा की कार्रवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बर्खास्त विधायक राजेंद्र गुढ़ा मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे ऐसे में सबकी नजर विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर टिकी हुई हैं। विधायक राजेंद्र गुढ़ा इस दोरान लाल डायरी के पन्ने भी सार्वजनिक कर सकते हैं। वहीं भाजपा की और से सदन में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago