स्थानीय

तीर्थराज पुष्कर में जल्द बनेगा राजस्थान का पहला कॉरिडोर

Pushkar Corridor : अजमेर का नाम पवित्र नगरी तीर्थराज पुष्कर और दरगाह शरीफ की वजह से पड़ा है। तीर्थराज पुष्कर में प्रदेश का पहला कॉरिडोर जल्द बनने जा रहा है। जी हां, महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर ही पुष्कर में भी विशाल कॉरिडोर (Pushkar Corridor) बनेगा। इसको लेकर अब युद्ध स्तर पर प्रयास तेज हो चुके हैं। गौरतलब है कि महाकाल कॉरिडोर उज्जैन में बना है। इसकी सफलता को देखते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण ने पुष्कर में भी ऐसा ही ब्रह्मलोक कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। चलिए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला।

यह भी पढ़ें : 9Am Aaj ki Taaza Khabar Iive| Top 20 Breaking News Rajasthan | News Bulletin Headline

पुष्कर में बनेगा ब्रह्मलोक कॉरिडोर (Pushkar Brahma Lok Corridor)

अजमेर से ADA अधिकारियों का दल इन दिनों उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर को देखने गया है। अजमेर के इन आला अधिकारियों ने महाकाल कॉरिडोर (Shri Mahakal Lok Corridor) को लेकर रिसर्च पूरा कर लिया है। तमाम दल के सदस्यों ने पुष्कर में प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा ली है। यानी जल्द ही आपको जगतपिता ब्रह्मा जी की तपोस्थली पर (Pushkar Brahma Lok Corridor) शानदार कॉरिडोर देखने को मिलेगा।

अजमेर क्षेत्र के आस पास की खबरों के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

पुष्कर में और क्या क्या है (Pushkar me best Places)

पुष्कर का नाम दुनिया के इकलौते ब्रह्मा जी के मंदिर के लिए जाना जाता है। साथ ही इसे सब तीर्थों का राजा कहा जाता है। यहां पर कई तरह के मंदिर बने हुए हैं। पुष्कर के घाटों पर भक्त जन अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। कहा जाता है कि जिसने पुष्कर में पिंडदान नहीं किया तो उसने कुछ भी नहीं किया। फिरंगियों का जमावड़ा भी इस धार्मिक नगरी में हर वक्त देखा जा सकता है। इतना ही नहीं पुष्कर में यहूदियों का धार्मिक स्थल खबाद हाउस (Khabad House Pushkar Israel) भी मौजूद है जिसे हर वक्त सुरक्षा के घेरे में रखा जाता है। क्योंकि इजराइल में इस समय तनाव चल रहा है।

यह भी पढ़ें : अजमेर का इतिहास कविता के रुप में, खेल खेल में राजस्थान जीके सीखें

पुष्कर में कॉरिडोर से क्या फायदा होगा

तीर्थराज पुष्कर में कॉरिडोर (Pushkar Brahma Lok Corridor) बनने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि पुष्कर आने वाले भक्तों की संख्या में भी इजाफा होगा। जिसका सीधा फायदा अजमेर प्रशासन को राजस्व के रुप में होगा। कुल मिलाकर कॉरिडोर निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी रहेगी। गौरतलब है कि अजमेर के निकट तीर्थराज पुष्कर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा (Pushkar Mela Ajmer 2024) पर लाखों श्रद्धालु आते हैं। पुष्कर में लाखों विदेशी पर्यटक हर समय आते हैं। ऐसे में कॉरिडोर बनने के बाद इनकी संख्या में भी भारी वृद्धि होगी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago