Categories: स्थानीय

Rahul Gandhi in Jaipur : कांग्रेस जयपुर में करने जा रही बड़ा खेला, देखती रह जाएगी BJP

जयपुर। Rahul Gandhi in Jaipur: राजस्थान विभानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) अब जल्द ही होने वाले हैं। इसको लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे 23 सितंबर को राजधानी जयपुर में हुंकार भरने जा रहे हैं। इसी के साथ राजस्थान कांग्रेस एक ऐसा काम करने जा रही है जिसको लेकर बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है। राजस्थान कांग्रेस पार्टी जयपुर में अपना नया कार्यालय खोल रही है। इस इमारत के शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को बुलाया है। इस दौरान भवन की नींव रखी जाएगी। वहीं, केंद्रीय नेता चुनाव में जीत की नींव को भी मजबूत करने का मंत्र पार्टी पदाधिकारियों को देने जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : Jaipur Petrol-Diesel Price: जयपुर में 19 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें

 

बीजेपी को जवाब देने को तैयार कांग्रेस (Congress New office in Jaipur)

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में जन आक्रोश, जन घेराव और अब परिवर्तन यात्राएं कर रही है। इन्हीं को जवाब देने के लिए अब कांग्रेस भी जुट रही है। इसके चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 सिंतबर को जयपुर में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बड़ी बैठक को संबोधित करने जा रहे हैं। उनके अलावा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े पदाधिकारी इस सभा में भाग लेने जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : Jaipur Today Weather : जयपुर मौसम की रिपोर्ट जारी, राजस्थान में आज यहां होंगी झमाझम बारिश

 

कांग्रेस की सरकार फिर रिपीट करने की कोशिश (Rahul Gandhi in Jaipur)

राजस्थान चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट करने के लिए खरगे और राहुल गांधी पार्टी पदाधिकारियों से वार्तालाप करेंगे। कांग्रेस पार्टी भी राहुल गांधी के राजस्थान दौरे की तैयारियों में लग गई है। इसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने सभास्थल का जायजा लेते हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। उन्होंने पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को बैठक स्थल तक पहुंचाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिये।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago