स्थानीय

Rain Alert : राजस्थान में फिर होगी भारी बारिश, इन 5 जिलों में बरपेगा कहर

जयपुर। Rain Alert : राजस्थान में मानसून से होने वाली बारिश का दौर एकबार फिर से जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में एकबार फिर बारिश का कहर बरपने वाला है। मानसून की ट्रफ लाइन गुजरने से 15 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी के अनुसार शनिवार को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है जिसके तहत भारी बारिश होने की चेतावनी है। वहीं, राज्य के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश

राजस्थान में 9 अगस्त से मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है जिसके चलते राज्य के 5 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को आपदा प्रबंधन के साथ अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस क्षेत्रों को लेकर यह भी चेतावनी जारी की गई है कि जहां अंडरपास और निचले इलाके हैं, वहां जल भराव का स्तर और बढ़ सकता है। इस वजह से लोगों को सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में खत्म होंगे छोटे जिले! भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

इस 17 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से राजस्थान के 17 जिलों के लिए भी येलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया गया है। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, नागौर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले शामिल है। इस दौरान इन जिलों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं बल्कि मौसम विभाग के मुताबिक 11 अगस्त को भी इन जिलों में ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

दौसा में बोरवेल से बाहर आई नीरू और लगे वंंदे मातरम के नारे

Borewell Accident Dausa News: दौसा के बांदीकुई में करीब 17 घंटे से बोरवेल के पास…

15 मिन ago

देश दुनिया में आज के दिन क्या हुआ, पढ़ें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 20 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

कुंभ राशि के लड़के आज ही कर दें प्रपोज, ना नहीं होगी

Aaj Ka Love Rashifal 20 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024- जयपुर में 19 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 19 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 19 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 19 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 19 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago