स्थानीय

Rain in Rajasthan: किसान भाई सावधान! फिर हो सकती है सरसों की फसल खराब, इतने पहुंचे भाव

जयपुर। Rain in Rajasthan: राजस्थान के किसान भाईयों के लिए एकबार फिर चेतावनी वाली खबर है क्योंकि एकबार फिर उनकी सरसों की फसल खराब हो सकती है। हाल ही में हुई बारिश ने राजस्थान में किसानों की सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई कर पाना उनके लिए मुश्किल हो पा रहा है। लेकिन, अब एकबार फिर से किसानों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि मौसम एकबार फिर से करवट ले रहा है जिसके चलते फसलों का खराब हो सकता है।

आसमान पर पहुंचे सरसों के भाव

हाल ही में हुई राजस्थान में बारिश (Rain in Rajasthan) के कारण सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से सरसों की उपज कमजोर रही है और किसानों को नुकसान। सर्दी की मार एव रोगग्रस्त सरसों की वजह से सरसों की उपज कम है। इस वजह से अब मंडियों में सरसों के भाव 4500 से 5000 रूपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 25 February 2024 Gold-Silver Price Rajasthan: जानिए सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

फिर हो सकती है फसल खराब

राजस्थान के किसान भाईयों के लिए एकबार यह बुरी खबर है कि राज्य में बारिश एक​बार फिर दस्तक देने वाली है। जी हां, इस महीने के अंत में और मार्च के शुरूआती दिनों में 2 विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनकी वजह से राज्य में बारिश (Rain in Rajasthan) होने की प्रबल संभावना बढ़ गई है। इस कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने हो रहा हे। पिछले दिन राज्य के बाड़मेर में 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : 25 February 2024 Petrol-Diesel Price Rajasthan: जानिए पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट भाव

26—27 फरवरी को बारिश से फसल को नुकसान

राजस्थान में एकबार फिर किसानों की फसलें खराब हो सकती है जिनमें सरसों भी शामिल है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26-27 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी (Rain in Rajasthan) होने की संभावना है। इसके साथ ही एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ 1—2 मार्च से सक्रिय होने की संभावना है। इसकी वजह से मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के कुछ भागों में मेघगर्जन, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

41 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago