Categories: स्थानीय

मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक अब भगवान की शरण में, राजस्थान का हर मंदिर हुआ आबाद नेताओं से

जयपुर- राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। मंत्री हो या विधायक हर कोई भगवान की शरण ले रहा है। चुनाव से पहले मंत्रियों की भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ने लगी हे। मुख्यमंत्री गहलोत हो या उनकी पार्टी के मंत्री व विधायक हर किसी का भगवान पर भरोसा बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात की जाए तो गहलोत 6 माह के भीतर दो बार अनुष्ठान करवा चुके है। वही पार्टी के मंत्री भी पीछे नहीं है। पार्टी के मंत्रियों द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवाए गए है। पार्टी में कई नेता ऐसे भी है जिन्होंने अपने निवास और मंदिर में भागवत कथा भी करवाई है। कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा शैलीवाले हनुमान मंदिर में आयोजित की जा रही भागवत कथा में बैठे है तो वही प्रतापसिंह खाचरियावास अपने निवास स्थान पर श्रीशिव रूद्राष्टकम की स्तुति करवा चुके है। इसके साथ ही खाचरियावास बैकुंठनाथ मंदिर भी पहुंचे जहा खाचरियावास ने पूजा अर्चना की।

गहलोत से लेकर पायलट हर को कोई टेक रहा मत्था

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट तक हर भगवान की शरण में पहुंचकर अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना कर रहे है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहा 14 फरवरी को बारां के बड़ा का बालाजी में चल रही भागवत कथा में शिरकत की वही पूर्व डिप्टी सीएम ने 15 मई को जन संघर्ष यात्रा के बाद झारखंड महादेव की पूजा की। इससे पहले भी सचिन पायलट महादेव की शरण ले चुके है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की।

कैबिनेट मंत्री महेश जोशी भी भगवान को मनाने में पीछे नहीं है महेश जोशी पिछले दिनों धौलपुर पहुंचे थे जहां जोशी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर में पुजा अर्चना की इसके साथ ही जोशी ने कहा था वह साल में एक बार परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा करते है। वहीं मंत्री शांति धारीवाल जैन तीर्थ पार्श्वनाथ मंदिर में दो दिन रूककर दर्शन किए। जब सभी भगवान को मनाने में लगे है तो मंत्री बीडी कल्ला कैसे पीछे रह सकते है बीडी कला ने भगवान शिव को मनाने के लिए रूद्राभिषेक किया। वहीं इस लिस्ट में मंत्री डॉ सीपी जोशी का नाम भी शामिल है जोशी ने वैभव गहलोत व मंत्री लालचंद कटारिया के साथ हाल ही में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए थे। मंत्री लालचंद कटारिया व मंत्री राजेन्द्र यादव बाबा हेड़ा को एक साथ मनाने पहुंचे थे।

मंत्री विश्वेंद्र और मंत्री सुभाष गर्ग ने गिरिराज महाराज गोवर्धन महाराज के विग्रह की पूजा अर्चना करवाई और आर्शिवाद प्राप्त किया। मंत्री उदयलाल आंजना निंबाहेड़ा में हुइ भागवत कथा में शामिल रहे थे और इस दौरान गोसेवा का संकल्प भी करवाया था। इस लिस्ट में और भी कई नाम शामिल है ममता भूपेश, प्रमोद जैन भाया, टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्र सिंह, शुकुंतला रावत, रामलाल जाट, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, गोविंदसिहं डोटासरा, भजनलाल जाटव सभी ने भगवान के दर मत्था टेका।  

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

14 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

15 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

16 घंटे ago

जयपुर में यहां बनती है चमत्कारी खीर, 4 बार खाते ही दमा और अस्थमा दूर

जयपुर। Ayurvedic Kheer : अभी तक आपने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खीर खाई होगी…

17 घंटे ago

उपचुनावों के दौरान आदिवासी राजनीति में घुसा आदमखोर पैंथर, बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

जयपुर। Panther in Udaipur : राजस्थान में उप चुनाव से पहले आदिवासी क्षेत्र की राजनीति…

20 घंटे ago