Categories: स्थानीय

Rajasthan Assembly Election: आपराधिक मुकदमे में गिरफ्तार कांग्रेस नेता वेद प्रकाश सोलंकी पिछड़े

Rajasthan Assembly Election: हाल ही एक आपराधिक मुकदमे में गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता वेद प्रकाश सोलंकी राजस्थान की चाकसू सीट पर भाजपा से पीछे चल रहे हैं। उनके सामने भाजपा के रामअवतार बैरवा है जो भारी मतों से आगे चल रहे हैं। 

चेक बाउंस मामले में सुनाई गई है जेल

एक 8 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में वेद प्रकाश सोलंकी को एक साल की सजा और 55 लाख रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोलंकी ने शिक्षा विभाग से रिटायर्ड पीटीआई मोहर सिंह सोलंकी से प्लॉट दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपए ले लिए थे। बाद में प्लॉट नहीं दिला पाने पर 35 लाख रुपए के चेक दिए थे। हालांकि यह चेक बाउंस हो गया जिस पर पीटीआई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।

जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो सोलंकी ने धोखाधड़ी से चेक हड़पने का मामला दर्ज करवा दिया जो अभी तक लंबित है। बाद में दोनों पार्टियों में इस मामले को लेकर सहमति भी बनी लेकिन सोलंकी ने पैसे नहीं दिए जिस पर पीड़ित ने कोर्ट में अपील की। इसी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला दिया। 

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि वेद प्रकाश सोलंकी जुर्माना नहीं चुकाते हैं तो उनकी सजा 6 महीने बढ़ जाएगी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago