स्थानीय

भजनलाल सरकार ने किराए पर लिया हेलीकॉप्टर, एक साल में इतने करोड़ होंगे खर्च

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब किराये पर हेलीकॉप्टर (Helicopter On Rent) लिया है जिससें यात्रा करने में लगने वाला समय बचाया जाएगा। इस हेलीकॉप्टर पर 1 साल में करीब 24 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसको लेकर राजस्थान सरकार ने प्राइवेट कंपनी से टाइअप किया है। इस हेलीकॉप्टर के जरिए सरकार यात्रा में समय बचाएगी। इस हेलीकॉप्टर के VIP मूवमेंट के लिए सालाना 23.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे। आपको बता दें कि राज्य सरकार के सिविल एविएशन बेड़े में अभी कोई भी विमान नहीं है। इस वजह से सरकार ने किराए पर यह हेलीकॉप्टर लेने के लिए करार किया है।

गहलोत सरकार भी ले चुकी है किराये पर हेलीकॉप्टर

भजनलाल सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जाने के संबंध में विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है। जवाब में यह भी जानकारी दी गई है कि पिछली गहलोत सरकार ने 4 साल के लिए किराए पर हेलीकॉप्टर लिया था जिस पर कुल 76.46 करोड़ रुपए खर्च किए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, मदन राठौड़ को मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान

प्राइवेट कंपनी से लिया हेलीकॉप्टर

राजस्थान सरकार लंबे समय से सरकार अपना हेलीकॉप्टर खरीदना चाहती है लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। अत: सरकार को किराये के हेलीकॉप्टर पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। अब भजनलाल सरकार ने रेड बर्ड एयरवेज से यह हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है।

गहलोत सरकार ने हेलीकॉप्टर पर खर्च किया इतना पैसा

पिछली अशोक गहलोत सरकार ने किराये के हेलीकॉप्टर पर हो खर्चा किया वो इस प्रकार है:—
2020 से 2021 तक – 8.03 करोड़
2021 से 2022 तक – 7.19 करोड़
2022 से 2023 तक – 31.30 करोड़
2023 से 2024 तक – 29.94 करोड़

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago