स्थानीय

Rajasthan BJP की नई कार्यकारिणी घोषित, बगड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भजनलाल और दीया हुए बाहर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा (Rajasthan BJP 2024) चुनाव से पहले प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित करी है। नई कार्यकारिणी में सीएम भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित 10 बड़े नेताओं को संगठन से बाहर कर दिया है। वहीं 11 नए नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2024: 8वीं पास 24 मार्च तक करें आवेदन, लॉटरी से होगा सिलेक्शन

नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे तीन नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं नए चेहरों में 2 को उपाध्यक्ष, 1 को महामंत्री, 7 को मंत्री और 1 को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश की नई कार्यकारिणी में तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत और विधायक जितेंद्र गोठवाल को महामंत्री बनाया गया है। बीजेपी में महामंत्री का पद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। बीजेपी ने नाहर सिंह जोधा और ज्योति मिर्धा को पार्टी में उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। गुर्जर समाज से ओमप्रकाश भड़ाना को महामंत्री बनाया है।

नए चेहरों को मिली जगह

ओमप्रकाश भड़ाना, ज्योति मिर्धा, नाहर सिंह जोधा, भूपेंद्र सैनी, अनुसुइया गोस्वामी, अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मिथिलेश गौतम, आईदान सिंह भाटी,अनिता कटारा, अनिल सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Bhajanlal Sarkar में दुराचारी और नशेड़ी टीचर्स की खैर नहीं, पुलिस और बुलडोजर ऐसे लेंगे एक्शन

इनको किया बाहर

भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी, हीरालाल नागर, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जगवीर छाबा, प्रियंका मेघवाल, भानुप्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, कृष्णा कटारा और श्याम अग्रवाल को बाहर कर दिया गया है।

Narendra Singh

Recent Posts

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

5 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

38 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

5 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 घंटे ago