भारतीय जनता युवा मोर्चा 5 मार्च तक (Rajasthan BJYM Youth Connect Campaign 2024) युवा चौपाल/यूथ कनेक्ट अभियान के बैनर तले 11000 से अधिक चौपाल आयोजित करेगा। इस अभियान में 10 लाख से अधिक युवाओं से संवाद करने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान के पोस्टर का विमोचन BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा द्वारा किया गया है। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची और जयपुर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Bhajanlal Sarkar सरकार का नया आदेश! अब स्कूलों में बच्चे गुड मॉर्निंग की जगह बोलेंगे जै रामजी
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र हेतु युवाओं से सुझाव एकत्रित करने का है। युवा नमो ऐप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकते है। (Rajasthan BJYM Youth Connect Campaign 2024) इस अभियान के लिए मंडल स्तर तक टीम गठन हो चुका है। अब की बार 400 पार व राजस्थान में प्रत्येक सीट पर 5 लाख से अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की विजय के संकल्प के साथ युवा मोर्चा कार्य करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें : CM Bhajanlal Sharma बार-बार क्यों जाते हैं दिल्ली? पढ़िए चौंकाने वाला खुलासा
इन चौपालों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी युवाओं को अवगत कराया जाएगा। पूर्व में भी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए नवमतदाता संवाद में राजस्थान पूरे देश में अव्वल रहा। (Rajasthan BJYM Youth Connect Campaign 2024) राजस्थान के 400 से अधिक स्थानों पर लाखों नवमतदाताओं ने प्रधानमंत्री से संवाद किया। साथ इस अभियान से जुड़कर 8 लाख से अधिक नवमतदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन भी किया।
Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…
जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…
जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…
Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…