स्थानीय

2 घंटे 50 मिनट के बजट भाषण से मिली राजस्थान को बड़ी सौगातें, जानें किसे क्या मिला

Rajasthan Budget 2024 LIVE: राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट आज पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री दीया कुमारी का यह बजट भाषण 2 घंटे 50 मिनट का रहा। इसी के साथ यह देश के इतिहास का सबसे लंबी अवधि वाला बजट भाषण रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम था, जिन्होंने 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया। आज बुधवार 10 जुलाई को राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा पेश पहले पूर्ण बजट से अधिकांश क्षेत्रों को कुछ न कुछ मिला है। पेट्रोल डीजल पर वैट न घटाने और मिडिल क्लास की स्तिथि को बेहतर करने में बजट फेल रहा।

*****कर्मचारी फैमिली पेंशन बढ़ी हुई दरों पर मिलेगी

  • – संविदा कर्मचारियों को अब से दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई से इंक्रीमेंट मिलेगा।
  • – अब सरकारी कर्मचारी RGHS में माता-पिता या सास-ससुर का भी इलाज करवा सकेंगे।
  • – कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक 1 अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन मिलेगी।
  • – सरकारी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी जायेगी।
  • – पेंशनर्स अब 50 हजार तक इलाज करवा सकेंगे।

***** पुलिस विभाग में 5500 नए पदों का सृजन

  • – पुलिस विभाग में 5500 नए पद सृजित किये जाएंगे।
  • – जयपुर, जोधपुर, कोटा समेत 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 1500 अतिरिक्त ट्रैफिक वॉलंटियर लगाए जाएंगे।
  • – पुलिस को 750 मोटरसाइकिल और 500 हल्के वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

***** महिला एवं बाल विकास के लिए क्या?

  • – हर विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।
  • – आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए 250 नई मां बाड़ी ओपन की जायेगी।
  • – आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को 3 दिन दूध मिलेगा। दूध पाउडर के लिए 200 करोड़ खर्च होंगे।
  • – 35 करोड़ खर्च में कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर हॉस्टल बनेंगे।
  • – पुलिस-सैनिक में बालिकाओं को भर्ती दिलाने के लिए संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।
  • – 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
  • -सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।

***** स्ट्रीट वेंडर्स, पाक विस्थापित और सस्ता लोन

  • – गोविंद गुरु जनजाति विकास योजना की शुरुआत होगी। इसके तहत आदिवासियों के विकास कार्य होंगे। वन अधिकार के तहत पट्टे मिलेंगे।
  • – प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 25 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जायेगा।
  • – पाक विस्थापित परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
  • – स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत होगी।
  • – बाबासाहब अंबेडकर आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की जायेगी।
  • – 100 करोड़ रुपए के खर्च में SC -ST के कर्मचारियों को रियायती दर पर सस्ता लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • – 25 करोड़ प्रावधान के तहत EWS के लोगों को स्वरोजगार के लिए सस्ता कर्ज दिया जाएगा।

***** सड़क सुरक्षा और नए ट्रॉमा सेंटर

  • – प्रदेशभर के 10 ट्रॉमा सेंटर्स को ऑपरेशनल किया जाएगा।
  • – जयपुर, कोलाना, बांदीकुई, दौसा, पाली, प्रतापगढ़, सांडेराव समेत 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे।
  • – राज्य को 25 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी जाएंगी।
  • – दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के लिए प्रोत्साहन राशि 5000 से बढ़ाकर 10 हजार की गई।

***** स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को क्या ?

  • – पूरे बजट का 8.26 प्रतिशत लगभग 27 हजार करोड़ का रुपए का प्रावधान स्वास्थ्य के लिए किया गया।
  • – आयुष्मान भारत योजना की तरह मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना की शुरुआत होगी।
  • – आईपीडी के साथ डे केयर पैकेज जोड़ा जाएगा। शिशुओं और छोटे बच्चों के इलाज के लिए नए पैकेज जुड़ेंगे।
  • – छोटे दुर्गम स्थानों पर निजी अस्पतालों के इंपैनलमेंट के नियमों में रियायत मिलेगी।
  • – गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत वाउचर दिया जाएगा।
  • – प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान मॉडल सीएचसी शुरू किया जाएगा। यहां मॉर्च्युरी भी बनेगी।
  • – अस्पतालों के लिए मां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत होगी। इसके तहत 15 हजार करोड़ के काम होंगे।
  • – प्रदेशभर में 1500 डॉक्टरों और 4000 नर्सिंगकर्मियों के नए पद सृजित किए जाएंगे।
  • – राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत की जायेगी। आमजन का पीएचसी स्तर पर ई-हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा।

***** खेल : फिटनेस कैंप, जिम और यूथ गेम्स आयोजन

  • – 250 करोड़ रुपए से महाराणा प्रताप स्पोट्‌र्स यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
  • – 50-50 करोड़ रुपए की लागत से संभागीय स्तर पर स्पोट्‌र्स कॉलेज बनेंगे।
  • – वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट स्कीम के तहत हर जिले में प्रचलित खेलों की एकेडमी स्थापित होगी।
  • – खेल आधुनिकीकरण मिशन तैयार होगा। 475 करोड़ की बजट राशि दोगुना होगी।
  • – प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए स्पोट्‌र्स लाइफ इंश्योरेंस योजना की शुरुआत होगी। इसमें 25 लाख का कवर मिलेगा।
  • – एसएमएस स्टेडियम में फिटनेस कैंप खोला जाएगा, जिससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मिल सके।
  • – ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम और खेल मैदान तैयार होंगे। पहले 10 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में ऐसा होगा।
  • – हर साल 50 करोड़ की लागत से ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर खेलो राजस्थान यूथ गेम्स का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा।
  • – राजस्थान यूथ आइकॉन अवॉर्ड दिया जाएगा और युवा महोत्सव भी आयोजित होगा।

***** राजस्थान में बनेगा पीएम यूनिटी मॉल

  • – हर साल 100 करोड़ के बजट में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत नई पॉलिसी लाई जाएगी।
  • – नई MSME पॉलिसी 2024 के तहत 3 साल में 150 करोड़ खर्च कर नए कलस्टर बनाये जाएंगे। पहले साल 15 कलस्टर खोले जाएंगे।
  • – लोकल फोर लोकल के तहत प्रोडक्ट्स को बढ़ाने के लिए जयपुर में 200 करोड़ की लागत से पीएम यूनिटी मॉल बनाया जाएगा।

***** शिक्षा : विद्यार्थियों फ्री टैबलेट और इंटरनेट

  • – राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों को अब कुलगुरु कहा जाएगा।
  • – 300 करोड़ की लागत से भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को ‘राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • – 350 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
  • – प्रदेशभर में 20 नए आईटीआई संस्थान खोले जाएंगे।
  • – 8वीं, 10वीं, 12वीं में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को टैबलेट फ्री दिए जाएंगे। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी फ्री मिलेगा।
  • – सरकार द्वारा अनुदानित हॉस्टल में मेस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए होगा।
  • – खिलाड़ियों का मेस भत्ता बढ़ाकर 4000 रुपए कर दिया जाएगा।

***** रोजगार – 5 साल में 4 लाख नई भर्तियां होंगी

  • – 5 साल के कार्यकाल में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की गई है।
  • – नई युवा नीति लाई जायेगी, जिसके तहत 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे।
  • – प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
  • – 1.50 लाख से अधिक युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • – युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना (Atal Udyami Yojana) लाई जाएगी।
  • – स्टार्टअप्स के लिए 25 करोड़ रुपए से विशेष प्रोग्रामों की शुरुआत की जायेगी।
  • – 20 करोड़ रुपए की लागत से कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम चलाये जाएंगे।

***** हरयालो राजस्थान मिशन की शुरुआत

  • – हरयालो राजस्थान मिशन के तहत 5 साल में 4000 करोड़ के काम किये जाएंगे।
  • – 10 करोड़ पौधे तैयार करने के लिए नई नर्सरी निर्मित की जाएंगी। हर जिले मेंं स्थानीय पौधे बनेंगे।
  • – 40 करोड़ की लागत से झालाना में फोरेस्ट वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट संस्थान खुलेगा।
  • – 1075 करोड़ की लागत से जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा सहित बड़े शहरों में पौधा रोपण जैसे काम होंगे।
  • – अलवर और भिवाड़ी क्षेत्र में अर्ली वॉनिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे।

***** बढ़ेगी जयपुर एयरपोर्ट की क्षमता

  • – जयपुर हवाई अड्डे टर्मिनल की यात्री क्षमता 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख बढ़ाई जायेगी।
  • – बाड़मेर के उतरलाई में सिविल एयरपोर्ट की सुविधाओं के लिए फ्री जमीन दी जायेगी।
  • – कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

***** पर्यटन, कला एवं संस्कृति

  • – नई पर्यटन नीति लाई जाएगी, जिसका लाभ प्रदेश के 20 लाख परिवारों को मिलेगा।
  • – राजस्थान में पर्यटन विकास बोर्ड की स्थापना की जायेगी।
  • – 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के पर्यटन विकास कार्य करवाए जाएंगे।
  • – इस फंड के जरिये हेरिटेज, रिलिजियस, इको टूरिज्म विकास कार्य होंगे।
  • – प्रदेश के 20 पर्यटन स्थलों पर 200 करोड़ रुपये के काम करवाए जाएंगे।
  • – राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनेगा, जो पुरातात्विक स्थानों और हेरिटेज स्थलों का विकास करेगा।
  • – 100 करोड़ की लागत में जयपुर के परकोटे क्षेत्र व स्मारको के लिए वॉल सिटी हेरिटेज डेवलपमेंट प्लान बनेगा।
  • – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम तैयार किया जाएगा।
  • – झीलों के विकास के लिए फेज मैनर में काम होगा। जैसलमेर में ओपन रॉक म्यूजियम बनेगा।
  • – वेडिंग डेस्टिनेशन के प्रमुख स्थानों का विकास करने के लिए अलग से प्लान तैयार किया जाएगा।
  • – आमेर, नाहरगढ़, जयगढ़, बिजासन माता, जोगी महल, बूंदी, बांसवाड़ा, छत्रउ मोरी में रोप वे बनेगा।
  • – करीब 100 करोड़ के खर्च से काशी विश्वनाथ की तरह खाटू श्याम जी मंदिर का कॉरिडोर बनेगा।
  • – पांडुपोल, अलवर और त्रिनेत्र गणेश, रणथंभौर में ईवी व्हीकल चलाये जाएंगे।
  • – वेडिंग डेस्टिनेशन के प्रमुख स्थानों का विकास करने के लिए अलग से योजना तैयार होगी।
  • – आमेर, नाहरगढ़, जयगढ़, बिजासन माता, जोगी महल, बूंदी, बांसवाड़ा, छत्रउ मोरी में रोप वे निर्मित होगा।

***** राजस्थान में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब

  • – एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी, टैक्सटाइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी लाई जायेगी।
  • – प्रदेश में धन निवेश के लिए इस साल राजस्थान में इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।
  • – शहरों में सरकार द्वारा को-वर्किंग स्पेस तैयार किया जाएगा।
  • – बालोतरा में पेट्रोजोन की स्थापना किये जाने का बजट में प्रावधान किया गया है।
  • – पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले बाय-प्रोडक्ट निर्मित किये जाएंगे।
  • – प्रदेश में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब की स्थापना किये जाने की घोषणा हुई है।
  • – 200 करोड़ लागत से जयपुर में अमृत ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की जाएगी।
  • – डेटा सेंटर पॉलिसी लाई जाएगी। कई स्थानों पर औद्योगिक पार्क, स्टोर मंडियों की स्थापना होगी।

***** रोडवेज में नौकरी और बसों की संख्या

  • – रोडवेज के लिए 500 नई बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही 300 इलेक्ट्रिक बसें भी सरकार खरीदेगी।
  • – रोडवेज के लिए सरकार द्वारा 800 बसें किराए पर ली जाएंगी।
  • – अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर समेत 10 जिलों में आधुनिक सुविधाओं युक्त बस स्टैंड बनेंगे।
  • – रोडवेज में कर्मचारियों की भर्ती के लिए 1650 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
  • – बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर काम होगा।

***** लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन

  • – 500 करोड़ रुपए की लागत से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की जाएगी।
  • – राज्य में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • – 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में फेज मैनर में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
  • – 65 करोड़ की लागत से हर नगरी निकाय में फायर ब्रिगेड की उपलब्धता करवाई जाएगी।

***** राजस्थान में बनेंगे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे

  • – राज्य में पहली बार 2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निर्मित होंगे।
  • – 30 करोड़ रुपये खर्च कर डीपीआर बनाई जाएगी।

ये एक्सप्रेस वे निम्न होंगे-

  • जयपुर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर 350 किमी।
  • कोटपुतली-किशनगढ़ 181 किमी।
  • जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी।
  • बीकानेर-कोटपुतली 295 किमी।
  • ब्यावर-भरतपुर 342 किमी।
  • जालौर-झालावाड़ 402 किमी।
  • अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी।
  • जयपुर-फलौदी 342 किमी।
  • श्रीगंगानगर-काेटपुतली 290 किमी।

***** सोलर पार्क और बिजली कनेक्शन

  • – प्रदेश में दो नए सोलर पार्क क्रमशः जैसलमेर और पूगल में बनाये जाएंगे।
  • – प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को फेज मैनर में सोलर एनर्जी से जोड़ा जाएगा
  • – बिजली अभाव से जूझ रहे 208000 परिवारों को अगले 2 साल में घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • – प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम निर्मित किये जाएंगे।
  • – बिजली के लीकेज को रोकने के लिए इस साल 25 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

***** जल जीवन मिशन (राजस्थान)

  • – 15 हजार करोड़ खर्च कर 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से पानी पहुंचाया जाएगा।
  • – अतिरिक्त 5846 गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 हजार करोड़ से अधिक की 6 परियोजना शुरु होगी।
  • – गांवो-शहरों में पेयजल योजनाओं के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 183 शहरों में 5 हजार 180 करोड़ के कार्य होंगे।
  • – 32 वाटर बॉडी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago