स्थानीय

Rajasthan Budget 2024: कर्मचारियों की पेंशन पर बड़ा फैसला लेगी भजनलाल सरकार, जानें क्या है इसमें खास?

Rajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट विधानसभा में गुरुवार 8 फरवरी को पेश होगा। इस अंतरिम बजट में सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है जिसमें नई भर्तियों, डीजल.पेट्रोल पर वैट कम करने समेत योजनाओं का भी नाम बदला जा सकता है। (Rajasthan Budget 2024) लेकिन इसमें सबसे ज्यादा कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर नए माॅडल बनाने को लेकर सरकार विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024 में होगा बड़ा ऐलान! इन 40 विभागों में होगी बंपर भर्तियां

दीया कुमारी पेश करेंगी अंतरिम बजट

दीया कुमारी अंतरिम बजट पेश करेंगी और यह सिर्फ चार महीने के लिए होगा। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए भजनलाल सरकार जनता को चुनावी वादे पूरे करने का मैसेज देने की कोशिश करते हुए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। (Rajasthan Budget 2024) 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करेगा क्योंकि इससे पहले वित्त मंत्री सीएम ही होता था।

आंध्र मॉडल अपनाने पर विचार किया जा सकता है

कर्मचारियों की पेंशन को लेकर प्रदेश में हर दिन आंदोलन देखने को मिलते है और ऐसे में आंध्रप्रदेश मॉडल अपनाए जाने पर घोषणा हो सकती है। (Rajasthan Budget 2024) NPS  और OPS का हाईब्रिड मॉडल आंध्र मॉडल को माना जाता है। आंध्र प्रदेश मॉडल के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर उनके आखिरी वेतन का 50 फीसदी पैसा पेंशन के रूप में मिलता है। इसके लिए कर्मचारियों को एनपीएस की तरह अंशदान देना होता है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2024 से होगा सांगानेर रेलवे स्टेशन का उद्धार, ‘भजनलाल सरकार’ का बड़ा दाव

लखपति दीदी योजना की घोषणा

मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में लखपति दीदी योजना की शुरुआत करने का ऐलान हो सकता है। राजस्थान में इस योजना को लागू करने की तैयारी हो चुकी है और लोकसभा चुनावों से पहले महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए यह बहुत बड़ी योजना है।

Narendra Singh

Share
Published by
Narendra Singh

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago