Categories: स्थानीय

राजस्थान में मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसको क्या मिला

जयपुर। राजस्थान में मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास कार्मिक, गृह, खनन विभाग और डीओपी रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें : जयपुर के मूर्तिकार ने तैयारी की रामलला की एक मूर्ति, जानें इस पत्थर का रहस्य

 

  • डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन विभाग दिया गया है।
  • दीया कुमारी को वित्त, पीडब्ल्यूडी और पर्यटन मंत्री बनाया गया है।
  • किरोड़ी लाल मीणा को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।
  • हीरा लाल नागर को उर्जा मंत्री बनाया गया है।
  • गजेंद्र खींवसर को चिकित्सा मंत्रालय दिया गया है।
  • जोगाराम पटेल को कानून मंत्री बनाया गया है।
  • राजेंद्र राठौड़ उद्योग मंत्री बने हैं।
  • हेमंत मीणा को राजस्व मंत्री बनाया गया है।
  • संजय शर्मा को वन मंत्रालय दिया गया है।
  • कन्हैया लाल तिवाड़ी को पीएचईडी मंत्रालय दिया गया है।
  • मदन दिलावर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
  • झबरसिंह खर्रा यूडीएच मंत्री बने हैं।
  • अविनाश गहलोत को सामाजिक सुरक्षा एवं न्याय मंत्री बनाया गया है।

 

 

जिलेवार ऐसे बंटे मंत्रालय

भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल में श्रीगंगानगर से 1, बीकानेर-1, सीकर-1, जयपुर-3, अलवर-1 भरतपुर-1, सवाई माधोपुर-1, टोंक-1, अजमेर-1, नागौर-2, पाली-2, जोधपुर-2, बाड़मेर-1, सिरोही-1, चित्तौड़गढ़-1, प्रतापगढ़-1, उदयपुर-1 और कोटा से 2 मंत्री बनाए गए हैं।

 

12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए

भजन लाल सरकार में 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जिनमें किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीना, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा शामिल हैं।

 

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार इनको मिला

राजस्थान की भजन लाल सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 5 नेताओं को मिला है। इनमें संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंदर पाल सिंह टीटी और हीरालाल नागर शामिल हैं। वहीं, राज्यमंत्री के तौर पर 5 नेताओं ने शपथ ली है। इनमें ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, कृष्ण कुमार बिश्नोई और जवाहर सिंह बेडम शामिल हैं।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago