जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने को है ऐसे में भाजपा लगातार एक के बाद एक अभियान चला कर आमजन तक कांग्रेस सरकार की नाकामीयां गिनाने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा की और से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का आगाज किया जा रहा हैं। भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक ट्वीट भी किया हैं। भाजपा के इस अभियान पर सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा भाजपा का यह अभियान नहीं सहेगा राजस्थान बुरी तरह से फेल होगा।
ओएसडी लोकेश शर्मा ने भाजपा के इस अभियान को लेकर कहा भाजपा की और से पहले भी कई अभियान चलाए गए हैं। भाजपा की और से जनाक्रोश रैली निकाली गई जो बुरी तरह से फेल हुई हैं। भाजपा के सभी अभियान असफल साबित हुए हैं और यही कारण है की भाजपा अब अपना अस्तित्व बचाने की जुगात में लगी हुई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं यह बुरी तरह से फेल होगा। शर्मा ने कहा राजस्थान की जनता समझदार हो चुकीं हैं। राजस्थान की जनता सच्चाई जान चुकीं हैं। राजस्थान की जनता गहलोत सरकार के काम से प्रसन्न हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होगी।
चुनाव से पहले भाजपा पूरी से सक्रिय हो चुकी हैं और यही कारण हैं की भाजपा की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर हो रही हैं। भाजपा की और से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…
जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई है जिसके पक्ष और…
Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…
Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…
Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…