Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: तीन पार्टी और ये 10 नेता, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनने के है मजबूत दावेदार

 

Rajasthan Chief Minister Candidate: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक तरह ठंड के मौसम ने दस्तक दी है, वही दूसरी तरफ चुनावी गर्मी ने माहौल को अभी तक ठंडक का अहसास नहीं होने दिया है। नेताओं की बयानबाजी का दौर भी चालू है। लेकिन इसी बीच जिस बात की सबसे अधिक चर्चा लोगों में है, वो हैं राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन? यहां हम आपको पांच दावेदारों के बारे में बता रहे है, जो सीएम बनने की दौड़ में है –

 

बीते दहाई दशकों से कांग्रेस के अशोक गहलोत और भाजपा की नेत्री वसुंधरा राजे के अलावा प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नया चेहरा देखने को नहीं मिला है। लेकिन 2023 का यह विधानसभा चुनाव कड़क होने जा रहा है। इस बार भाजपा ने वसुंधरा को सीएम फेस घोषित नहीं किया है और दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से अशोक गहलोत को सचिन पायलट से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वही तीसरे मोर्चे से कई चेहरे सामने आ रहे है –

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: चुनावी अखाड़े में कूदे जीजा और साली, धौलपुर की इस सीट पर रोमांचक हुई जंग

 

मुख्यमंत्री पद के दावेदार है ये पांच चेहरे 

 

अशोक गहलोत :

 

राजस्थान के अभी तक के राजनीतिक इतिहास में अशोक गहलोत दूसरे ऐसे नेता है, जो सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे है। पहले नंबर पर मोहनलाल सुखाड़िया का नाम आता है, जो 17 साल सीएम रहे। वही गहलोत कुल 15 साल मुख्यमंत्री रह चुके है। 

 

वसुंधरा राजे :

 

राजस्थान के इतिहास की पहली महिला मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी वसुंधरा राजे के नाम दर्ज है। वह राजस्थान भाजपा में आज भी सबसे बड़ा चेहरा है। वह कुल 2 बार यानी 10 साल प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है। एक बार फिर वह 2023 के चुनावों में सीएम पद की दौड़ में प्रबल है। 

 

सचिन पायलट :

 

राजस्थान के पांचवे उप-मुख्यमंत्री बनने की उपलब्धि सचिन पायलट के नाम दर्ज है। हालांकि, इस पद पर वह कुछ ही महीने रहे। लेकिन इस बार 2023 के विधानसभा चुनावों में सचिन पायलट, मौजूदा सीएम गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए मजबूत टक्कर दे रहे है। 

 

हनुमान बेनीवाल :

 

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी राजस्थान के कद्दावर नेता है। यदि भाजपा-कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलता है और तीसरे मोर्चे की मदद से सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए हनुमान बेनीवाल की दावेदारी काफी मजबूत बनती है। 

 

.. और भी है सीएम कुर्सी के लिए कई नाम 

 

राजस्थान कांग्रेस की तरफ से तय है या तो अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट। लेकिन भाजपा की तरफ से वसुंधरा राजे के बाद कई चेहरे है, जो सीएम कुर्सी पाने के दावेदार है। इसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, सतीश पूनिया, अर्जुन राम मेघवाल, ओम बिरला, राजेंद्र राठौड़ और दिया कुमारी का नाम शामिल है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: हनुमान बेनीवाल को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, RLP-ASP में गठबंधन

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

17 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago