Categories: स्थानीय

महिला दिवस पर अशोक गहलोत का महिलाओं को तोहफा, इस दिन फ्री मिलेगी ये सुविधा

जयपुर। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जबरदस्त ऐलान किया है। इसके तहत सभी महिलाओं के रोडवेज की बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया है गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2023 पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

 

राजस्थान की सीमा में है यात्रा फ्री
गहलोत ने इस संबंध में  प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है।

 

बालिकाएं भी उठा सकेंगी फायदा
गहलोत सरकार के फैसले के अनुसार 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वॉल्वो के अलावा रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बॉर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा फैसिलिटी का फायदा उठा सकेंगी। इस दिन वातानुकूलित और वॉल्वो बसों को छोड़कर निगम की सभी साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक यात्रा करने वाली सभी महिलाएं और बालिकाएं इसका लाभ उठा सकेंगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago