Categories: स्थानीय

कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते किए फ्रीज, पार्टी ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

जयपुर। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के विरुद्ध राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस ने स्टेच्यू सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शांति धारीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

धारीवाल ने कहा कि लोगों पर दबाव डालकर, उन्हें डराकर भाजपा राज करना चाहती है, जिसका कांग्रेस जमकर विरोध करेगी। इस संबंध में उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

तीन दिन पूर्व कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज करने का आरोप लगाया था। पार्टी ने कहा था कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए थे। इसके पीछे भाजपानीत केन्द्र सरकार का हाथ बताया गया था। इस पूरे मुद्दे पर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा भी किया था।

यह भी पढ़ें: BJP MLA ने भूत-पिशाचों से कर दी Congress नेताओं की तुलना, जानें क्यों

आयकर विभाग ने दी यह सफाई

इस पूरे मुद्दे पर बोलते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि यह एक नियमित कार्यवाही थी। कांग्रेक के खिलाफ 2018-19 का लगभग 135 करोड़ रुपए का बकाया था। पार्टी को नोटिस दिए जाने पर उन्होंने केवल 78 लाख रुपए का भुगतान किया। इस पर विभाग ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बैंक खातों को फ्रीज कर उनसे पैसे निकालकर वसूली की है। पार्टी के बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्शन आदि पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है।

अजय माकन ने बताया था कांग्रेस पर तालाबंदी

माकन ने केन्द्र सरकार की इस कार्यवाही को कांग्रेस पर तालाबंदी बताया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले पार्टी के मुख्य बैंक खातों को कमजोर आधार पर फ्रीज कर पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। हालांकि उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि खाते वर्ष 2018-19 के लिए 210 करोड़ की आयकर मांग के कारण फ्रीज किए गए थे।

यह भी पढ़ें: Sachin Pilot ने BJP और पाकिस्तान को बताया एक जैसा! कर दिया बड़ा खुलासा

माकन के इन आरोपों पर आयकर विभाग ने कहा कि बैंक खाते पूरी तरह से चालू है और उनसे सभी तरह का लेनदेन किया जा सकता है। यह एक रेगूलर कार्यवाही थी जिसे नियमानुसार किया गया है।

Morning News India

Recent Posts

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

27 मिनट ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago