स्थानीय

राजस्थान में होगी इमरजेंसी, आज रात 8 बजे से रेजिडेंट्स डॉक्टर करेंगे कंपलीट स्ट्राइक

Rajasthan Doctors Strike: राजस्थान में रेजिडेंट्स की हड़ताल का मामला अब और गरमाता नजर आ रहा है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने 17 अक्टूबर को रेजिडेंट्स से बात कर जल्द उनकी मांगों के समाधान करने की बात कही थी। इस मामले में 18 अक्टूबर करे बैठक होनी थी जो न होने पर अब रेजिडेंट्स नाराजगी जता रहे हैं। इसी मामले में आज जार्ड अध्यक्ष डॉ मनोहर सियोल ने कहा कि 19 अक्टूबर रात 8 बजे तक यदि सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। ऐसे में जयपुर के एसएमएस, जनाना, जेकेलॉन आदि के साथ राजस्थान के कई अस्पताल शामिल हैं।

जिम्मेदार सरकार

हमारी हड़ताल 8 अक्टूबर से जारी है। जिसमें आठ सूत्रीय मांगे हैं। अगर इनपर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो इमरजेंसी में भी रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। बता दें ये स्ट्राइक पहले 18 अक्टूबर को होने वाली थी। जो 17 अक्टूबर को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से बात होने के बाद आगे बढ़ा दी गई थी। दो दिन बाद भी मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर वार्ता नहीं होने से हम खुदको नजरअंदाज महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :   बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर घी सीज किया

स्ट्राइक में करीब 2400 रेजिडेंट्स

ऐसे में आज हमारी मांगों को शाम आठ बजे तक पूरा नहीं किया गया तो हम सभी कंपलीट स्ट्राइक पर जाएंगे। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। क्योंकि हम लगातार मामले को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल पिछले 12 दिनों से स्ट्राइक में करीब 2400 रेजिडेंट्स भाग ले रहें है। अभी सिर्फ इलेक्टिव सर्विसेज ही बंद थी। अब रात 8 बजे से इमरजेंसी में भी काम बंद कर दिया जाएगा। जिसका असर सबसे ज्यादा प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। फिलहाल भी जनता को अस्पतालों में पूर्ण इलाज नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Ambika Sharma

Recent Posts

चुनावों में कांग्रेस नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, विधायक पर दर्ज हुआ केस

जयपुर। Chittorgarh News : राजस्थान में उपचुनाव को लेकर जबरदस्त महौल चल रहा है, लेकिन…

13 घंटे ago

रामगढ़ में सुखवंत सिंह की जीत पक्की! BJP ने जय आहूजा संग किया खेला

जयपुर। Rajasthan By Election : राजस्थान विधानसभा उपचुनावों का ऐलान हो चुका है और सभी…

13 घंटे ago

राज शेखावत ने किया लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर का ऐलान, सिर पर रखा 1,11,11,111 रुपये का इनाम

जयपुर। Raj Shekhawat : बाबा सिद्दिकी की हत्या को लेकर सामने आए जेल में बंद…

15 घंटे ago

विदेश से 15 लाख करोड़ लाए CM भजनलाल, देखते रह गए विपक्षी नेता

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों जापान...कोरिया...जर्मनी और यूके जैसे बड़े और विकसित…

17 घंटे ago

सलूंबर सीट पर मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा खेल, Rajkumar Roat की बढ़ी टेंशन

Rajkumar Roat News : सलूंबर। राजस्थान में 7 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को…

17 घंटे ago

स्वर्गीय Ratan Tata को समर्पित रहा रक्तदान शिविरों का 4 दिवसीय महाआयोजन

Ratan Tata News जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन द्वारा जयपुर की विभिन्न संस्थाओं के साथ…

17 घंटे ago