Categories: स्थानीय

Rajasthan Employees DA increase 2024: भजनलाल सरकार बढ़ाएगी राज्य कर्मचारियों का 4% डीए, 50% हो जाएगा महंगाई भत्ता

Rajasthan Employees DA increase 2024: लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सीएम भजनलाल से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग कभी भी डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर सकता है। वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए मिलता है और अब 4 फीसदी का इजाफा होने के बाद यह 50 फीसदी हो जाएगा। राजस्थान के लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनर्स को इसका इसका फायदा होगा।

यह भी पढ़े: 10 March 2024 Rajasthan Petrol Pump Closed: 3 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आज ही फूल करवा ले टंकी

पिछले दिनों केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाया गया था और इसके बाद राजस्थान में भी वित्त विभाग में डीए बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीए का लाभ 1 जनवरी से देने की तैयारी है और डीए कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा करवाया जाएगा।

4 फीसदी बढ़ेगा डीए

राजस्थान में विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के दौरान 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। लेकिन लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले कर्मचारियों को फिर फायदा दिया जा रहा है। 6 महीने में दूसरी बार डीए में बढ़ोतरी की जा रही है।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए बढ़ाने से सरकार को चुनावों में फायदा मिलता है। 6 महीन में 8 फीसदी बढ़ोतरी होना कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा। अक्टूबर 2023 को सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी था और मार्च 2024 में यह बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले के बाद सरकार पर करीब 1600 करोड़ का भार आएगा।

Narendra Singh

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago