Rajasthan Politics: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की आज राजस्थान से विदाई होने जा रही है। आज 3 अगस्त शनिवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी मौजूद रहे। कलराज मिश्र ने 09 सितम्बर 2019 को राजस्थान के 44 वें राज्यपाल के रूप में नियुक्ति ली थी और उनका कार्यकाल 30 जुलाई 2024 को समाप्त हो गया।
राजस्थान के राज्यपाल पद पर आसीन होने से पहले कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं सोलहवीं लोकसभा में सूक्ष्म एवं लघु उघोग मंत्री रह चुके है। इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता ने उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनाया था।
हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त किये गए है। उनकी नियुक्ति के आदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार 27 जुलाई 2024 की देर रात जारी किये थे। हरिभाई बागड़े औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके है। वह लंबे समय से संघ से जुड़े हुए रहे है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…