Categories: स्थानीय

कचौड़ी-समोसा-जलेबी के लिए तरस जाएंगे सरकारी कर्मचारी, पढ़ें ये नया आदेश

जयपुर। सरकार अफसर व कर्मचारी अब कचौड़ी, समोसा और जलेबी खाने के लिए तरस जाएंगे क्योंकि उन्हें अब ये सब नहीं मिलेगा। दरअसल, सरकारी बैठकों में अक्सर कचौड़ी, समोसा और जलेबी खाने के लिए दी जाती है। लेकिन अब राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajan Lal Sarkar) ने इनको बैन कर दिया है। यह कदम सरकारी कर्मचारियों की सेहत को देखते हुए उठाया गया है। राजस्थान द्वारा एक पत्र जारी करते हुए यह आदेश जारी करके सरकारी बैठकों में मिलने वाले स्नैक्स का मेन्यू बदल दिया गया है।

 

सरकारी बैठकों में मिलेगा ऐसा नाश्ता

राजस्थान के कार्मिक विभाग ने यह पत्र जारी किया है जिसके अनुसार अब सरकारी बैठकों में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को नए मेन्यू के हिसाब से नाश्ता दिया जाएगा। इन बैठकों में अब कचोरी, समोसा, और जलेबी नहीं मिलेंगे बल्कि रोस्टेड आइटम्स खाने को दिए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस महिला नेत्री के साथ हुई अश्लील घटना, आप भी हो जाएं सावधान

 

तंदुरूस्त रहेगी कर्मचारियों की सेहत

राजस्थान की भजन लाल सरकार (Bhajan Lal Sarkar) का मानना है कि तली-भुनी और फ्राईड चीजों की वजह से सरकारी कर्मचारियों की सेहत खराब हो जाती है जिस वह से नाश्ते के मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब बैठकों में रोस्टेड चना, रोस्टेड मूंगफली, मखाने और मल्टीग्रेन बिस्किट्स खाने को दिए जाएंगे। कार्मिक विभाग के मुताबिक कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ये मेन्यू बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Sahu Chaiwala : जयपुर की साहूजी चाय के दीवाने हुए मोदी-मैक्रों, जानिए ऐसा क्या है खास

 

प्लास्टि की बोतल में नहीं मिलेगा पानी

इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान सरकार ने पीने के पानी को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसके मुताबिक अब प्लास्टिक बोतल में पीने के लिए पानी नहीं दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को कांच के गिलास और बोतल में पीने का पानी दिया जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago