स्थानीय

राजस्थान के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam, 10 February 2024: देश के साथ ही राजस्थान का भी मौसम बदल रहा है। हिमालय से जुड़ी तलहटी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते भारत के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी राज्यों में ठंड भी बढ़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अब देश और राज्य के मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए नया अपडेट जारी किया है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

विभाग के अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों में देश के पूर्वी इलाकों में हल्की वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। विशेषकर 10 फरवरी से कुछ दक्षिणी-पश्चिमी राज्यों में भी मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Today Price Update: जयपुर में पेट्रोल डीजल और सोना-चांदी का भाव

राज्य में अभी बढ़ेगी सर्दी (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 11 फरवरी तक बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार कमी आएगी। उसके बाद तेज धूप खिलने से फिर एक बार तापमान बढ़ने लगेगा। लगभग एक सप्ताह बाद 15 फरवरी से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगेगी और जल्द ही सर्दी का मौसम भी विदा कह देगा।

देश में ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी द्वारा दिए गए अपडेट में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश और बिहार से लगते क्षेत्रों (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) में भी अभी तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं बनी हुई है। दस से 14 फरवरी के बीच मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, उड़ीसा, यूपी, बिहार, झारखंड और गंगा के पश्चिमी तटीय मैदान में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भजन लाल सरकार में किसानों की मौज, 12000 रूपये के साथ मिलेगा इतना कुछ

देश और राजस्थान राज्य के मौसम (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) के बारे में अधिक जानने के लिए आप यहां पर पूरी रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

 

 

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago