Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam 12 February 2024: मोहब्बत का महीना चल रहा है। आज प्रोमिस डे पर मौसम का हाल राजस्थान में रूमानी हो रखा है। सर्दी का प्रकोप वापस बढ़ रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने देश और राजस्थान के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए अगले तीन दिनों तक बारिश होने की बात कही है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि 11 फरवरी (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। कल या परसो हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। तो ऐसे में प्रेमी प्रेमिकाओं के साथ ही आम आदमी भी अपना ख्याल रखे। जाती हुई सर्दी फटका दे सकती है।
यह भी पढ़ें:संडे को राजस्थान में हो सकती है बारिश, चलेगी शीतलहर!
मौसम विभाग के आला अधिकारियों ने कहा है कि हिमालय की वादी से चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से उत्तरी और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। हिमालय की सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के तापमान में लगभग 3 से 7 डिग्री तक कमी आ सकती है। ऐसे में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही 12 फरवरी को शीतलहर भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें:हिंदू-मुस्लिम नहीं, तीसरे धर्म की निकली बीजेपी की खूबसूरत विधायक Nauksham Chaudhary
राजस्थान के मौसम को लेकर भी आईएमडी ने अपडेट जारी किया है। अपडेट में बताया गया है कि रविवार को राज्य में अधिकतर स्थानों का तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहा है। अगले तीन दिन तक राजस्थान के सभी स्थानों पर ठंड बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं, साथ ही बादल भी छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के बाद ही देश और राज्य का मौसम (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) गर्म होने लगेगा। यानी फरवरी के अंत तक सर्दी पूरी तरह से विदा हो सकती है। इसके बाद मौसम बदलने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। तो जाती हुई सर्दी से बचकर रहे और अपना ध्यान रखे।
Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…
Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…
जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…
जयपुर। Ayurvedic Kheer : अभी तक आपने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खीर खाई होगी…