Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam, 16 February 2024: भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। अपडेट में राज्य में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश होने की चेतावनी दी गई है। अगले 48 घंटों तक राज्य में मौसम खराब रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे।
IMD ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर बताया है कि देश में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी भारत और मध्य भारत सहित राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। लगभग 18 फरवरी के बाद से विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और मौसम में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan LDC bharti 2024: सीएम भजनलाल ने खोल दिया नौकरियों का पिटारा
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कल न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। जयपुर की बात करें तो यहां पर तापमान लगभग न्यूनतम 10 डिग्री तथा अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में मौसम खिला रहेगा और ठंड भी कम होगी।
देश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी भारत तथा आसपास के मैदानी इलाकों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। हालांकि अभी इतनी अधिक संभावनाएं नहीं हैं। परन्तु 19 से 21 फरवरी के बीच भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार 20 मंदिरों पर हुई मेहरबान, 300 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं। विशेषकर 18 औऱ 19 फरवरी को लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में ओले पड़ सकते हैं।
विभाग ने छत्तीसगढ़ में भी अगले 24 से 48 गंटों में ओले पड़ने की संभानवाएं (Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam) जताई हैं। साथ ही आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर बारिश के योग बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में एक वीडियो भी अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया है जिसे आप यहां देख सकते हैं।
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…