Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कुछ दिनों की ठंडक के बाद एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यही वजह है कि रात्रिकाल के तापमान में कमी और दिन के समय के तापमान में थोड़ा-बहुत उछाल आया है।
इस समय राजस्थान के अधिकतर जिलों में रात का पारा 20 डिग्री से कम पर आ गया है। इससे रात के समय में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। बीते रविवार, 29 अक्टूबर को राज्य के करीब 24 शहरों में रात का पारा 20 डिग्री से कम पर आ गया था। इसमें न्यूनतम पारा माउंट आबू में 12 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं, छह शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पास रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा पिलानी में दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 31 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें
माउंट आबू में 12 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 13. 6 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 14. 0 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 14. 6 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 14. 8 डिग्री सेल्सियस
करौली में 15. 6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा 15. 6 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 15. 9 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 16. 3 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 16. 8 डिग्री सेल्सियस
अलवर 17. 0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 17. 1 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 17. 1 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 17. 6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 17. 7 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 18. 7 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 18. 3 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 18. 2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 18. 5 डिग्री सेल्सियस
ईआर रोड 18. 4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर 18. 4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 18. 7 डिग्री सेल्सियस
कोटा 19. 0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 19. 8 डिग्री सेल्सियस
यह भी पढ़े: Rajasthan Election: राजस्थान में तीसरे मोर्चे की मदद से बनेगी सरकार, ये आंकड़े दे रहे है गवाही
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…