राजस्थान की 15वीं विधानसभा ने देश में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। संपूर्ण भारत में राजस्थान की विधानसभा की चर्चा हो रही है। इस 15वीं विधानसभा ने इतिहास रच कर सभी को हैरान कर दिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या काम किया है जिससे देश में नाम हो गया है। आपको बता दें कि राजस्थान की 15वीं विधानसभा ने सर्वाधिक घंटे तक चलने का रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही राजस्थान विधानसभा ने सालों पुराना इतिहास बदल डाला।
1041 घंटे चली कार्यवाही
15वीं विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 15वीं विधानसभा की कार्यवाही कुल 1041 घंटे चली। इसके साथ ही 30 सालों के इतिहास को बदल दिया। 15वीं विधानसभा में कई ऐसे इनोवेशन भी किए गए जो अब तक कभी नहीं देखे गए। बता दें कि इससे पहले 9वीं विधानसभा में कार्यवाही 692 घंटे चली थी। इसके अलावा और भी कई सारी चीजें इस विधानसभा में देखने को मिली जो इसको और भी खास बनाती है।
गणमान्य लोगों का प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में संबोधन
जानकारी के लिए बता दें कि यह वो विधानसभा रही है जिसमें गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। बात की जाए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की या फिर देश के मुख्य न्यायाधीश की तो वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी विभिन्न सेमिनार के जरिए इस विधानसभा में आकर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत को संबोधित किया। इसके अलावा स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने प्रश्न काल का भी रिकॉर्ड बनाया। बिना बाधित हुए प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी हुई।
पिछले सालों का रिकॉर्ड
15वीं विधानसभा में कुल 1041 घंटे की कार्यवाही चली। वहीं हम पिछली 3 विधानसभा पर नजर डालें तो 14वीं विधानसभा में 990 घंटे, 13 वीं विधानसभा में 774 और 12वी विधानसभा में 1038 घंटे की कार्यवाही पूरी की गई थी। इस विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी ने कई महत्वपूर्ण स्टेप भी उठाए।
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…