स्थानीय

राजस्थान सरकार महिलाओं को इस योजना के जरिए बना रही आत्मनिर्भर, जानें कैसे लें लाभ!

Rajasthan Mahila Nidhi: राजस्थान में भजनलाल सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की बीजेपी सरकार केंद्र में चल रही योजनाओं को प्रदेश में धीरे-धीरे बीज रोपित कर रही है। उसी में एक योजना है राजस्थान महिला निधी योजना। जिसमें महिलाओं को ऋण में कई प्रकार का अनुदान दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारियां।

इतना मिलेगा ऋण

आपको बता दें कि इस योजना में महिलाओं को एक लाख रूपये तक के ऋण पर राज्य सरकार की वर्तमान में 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान सहायता के फलस्वरूप स्वयं सहायता समूहों को यह ऋण 2.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

ऐसे होगी ऋण की वसूली

इस ऋण में महिलाओं को मिलने वाली सुविधा का वापस वसूली समान मासिक किश्तो में डिजीटल पैमेन्ट गेट-वे प्लेटफॉर्म और पेटीएम, फोन-पे. गूगल-पे आदि पर भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के माध्यम से जमा करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

उद्देश्य

इस योजना का मुख्य रुप से उद्देश्य ये है कि महिला स्वय सहायता समूहों के सदस्यों को उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं एवं आय-अर्जन गतिविधियों हेतु सरल ऋण उनके दरवाजे पर ही उपलब्ध करवाना है। ताकी महिलाएं अपनी आवश्यक वस्तुओं के लिए इधर-उधर ना भटकें। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

ऐसी ही खबरें जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

ऐसे करें आवदेन

राजस्थान महिला निधि योजना में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् का सबसे बड़ा हाथ होता है। महिलाओं को ये संस्था घर बैठ ही लोन उपलब्ध करवाती है। ऋण आवेदन प्रक्रिया आधुनिक मोबाइल तकनीक पर आधारित है जिसमे स्वय सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृत करवाने के लिए अपने ही द्वार पर ऑनलाईन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। इस ऋण सुविधा को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं टेबलेट, कम्प्यूटर के माध्यम से सीधे प्रधान कार्यालय को प्रस्तुत कर 48 घण्टे में चालीस हजार रूपये तक की ऋण ले सकती हैं। साथ ही राशि स्वयं सहायता समूह के बचत खातों में जमा होती है।

यह भी पढ़ें: Top 10 Big News of 8 July 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

13 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago