Rajasthan News: राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पेपर लीक मामले का सरगना बताया है। साथ ही कहा है कि, दोनों नेता जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। शिक्षा मंत्री ने यह बयान बीजेपी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया है। बयान के बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाया है कि, कांग्रेस ने प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में डाला है। पेपर अनजाने में आउट नहीं हुए हैं, बल्कि इसमें कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और रिश्तेदारों सभी शामिल है। कांग्रेस नेताओं से ही पेपर प्राप्त किये गए हैं। दिलावर ने कहा, शिक्षा संकुल में राजीव स्टडी सर्किल से रखवाली कराई गई थी। उन्हें स्टाफ रूम की चाबी दी गई, जहां ये लोग पेपर खोलकर देखा करते थे।
यह भी पढ़े: Bhajanlal Sarkar सरकार का नया आदेश! अब स्कूलों में बच्चे गुड मॉर्निंग की जगह बोलेंगे जै रामजी
दिलावर ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आरपीएससी में डेढ़ करोड रिश्वत लेकर सदस्य मनोनीत किए गए। ऐसे में अब ईडी की सुई पेपर लीक करने वालों को राजनीतिक संरक्षण देने वाले सरगनाओं को खोज रही है, कुछ ही दिनों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और तत्कालीन मुख्यमंत्री गहलोत जेल जाने वाले है।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…