Categories: स्थानीय

Rajasthan News: पायलट-गहलोत निवाई में दिखाई देंगे एक साथ-एक मंच पर, प्रियंका गांधी बनी बड़ी वजह

  • प्रियंका गांधी की सभा से कांग्रेस को फायदा
  • पायलट जिंदाबाद के लगे नारे
  • जनसभा में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज

 

टोंक। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) प्रियंका गांधी की सभा के लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में लगे हुए थे। इसी क्रम में सचिन पायलट शनिवार को टोंक जिले के दौरे पर रहे। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा आज टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र के झिलाय गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। शनिवार को सचिन पायलट ने मीडिया बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी की सभा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सभा का कांग्रेस पार्टी को फायदा होता है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निवाई की सभा से पहले आज अपने परिवार के साथ आज सुबह की पारी में रणथंभौर नेशनल टाइगर पार्क के भ्रमण के लिए निकली हैं।

 

यह भी पढ़े: Asia Cup 2023 PAK vs IND: सुपर-4 में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, फ्री में कब और कहां देखें मैच

 

प्रियंका गांधी की सभा से कांग्रेस को फायदा

प्रियंका गांधी राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले जनसभा का आयोजन करने जा रही है। प्रियंका गांधी की यह पहली सभा है। टोंक सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में सचिन पायलट प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस के रणनीतिकारों की ओर से टोंक में प्रियंका गांधी की सभा का आयोजन कर सियासी समीकरण साधे हैं। दरअसल सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत को एक साथ मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया जाएगा। पायलट ने कहा कि निवाई में होने जा रही प्रियंका गांधी की जनसभा का कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से विजय हासिल कर नया इतिहास रच देगी।

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: बीजेपी नेत्री अलका गुर्जर की प्रियंका गांधी को सलाह, कहा-धौलपुर दूर नहीं है ..!

 

पायलट जिंदाबाद के लगे नारे

पायलट टोंक जिले के निवाई में प्रियंका गांधी की होने वाली जनसभा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचिन पायलट के आने की खबर मिली, वहां सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गये और देखते ही देखते पायलेट जिंदाबाद के नारे लगना शुरू हो गए। इस दौरान पायलट के साथ विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा भी मौजूद रहे। 

 

जनसभा में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज

प्रियंका गांधी की इस सभा में सचिन पायलट के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत सीएम गहलोत भी शामिल होंगे। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जनसभा में शामिल होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे।

Morning News India

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

12 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

2 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

5 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

5 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

7 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago