स्थानीय

भजनलाल के इस दांव ने उड़ाई राजकुमार रोत की नींद, क्या होगा पलटवार!

Rajasthan Politics News : राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कई दांव पेच देखने को मिल रहे हैं। उपचुनावों के ठीक पहले सारी पार्टियां 7 सीट पर पूरी तरह से जीत पक्की करने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। इन सीट में एक सीट चौरासी है जिस पर सभी की निगाहे गिद्द के जैसे टीकी हुई हैं। इस सीट के वोट बैंक को साधने के लिए यहां राजस्थान से ही नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे आलाकमान भी पूरजोर ताकत आजमाइश कर रहे हैं…बीजेपी की तरफ से इस सीट को पक्की करने की पूरी तरह रणनीति तैयार हो गई है। वहीं बाप नेता राजकुमार रौत की कुछ मुश्किलें यहां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

बीजेपी का क्या है रणनीति

दरअसल बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में शुक्रवार को जनजाति विभाग का ‘आदि गौरव समारोह’ कार्यक्रम हुआ। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मानगढ़ धाम के शहीदों को नमन किया।और कहा कि वे यहां पर आने के बाद गौरांविंत महसूस कर रही है। लेकिन बड़ा खेला यहां पर सीएम भजनलाल शर्मा ने खेल डाला। अपने संबोंधन में उन्होंनें मानगढ़ धाम को कई सारी सौगातों से नवाज दिया जिसका इशारा उन्हें शायद दिल्ली से आई पर्ची मिला था। आपको बता दें सीएम ने मानगढ़ धाम में स्पेशल ट्रेन चलाने की सौगात दे डाली। सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा के जन्म स्थान तक जाने के लिए विशेष ट्रेन प्रारंभ किए जाने का प्रयास किया जाएगा. मानगढ़ धाम पर धूणी के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रूपए की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने मानगढ़ धाम पर पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें: Top 10 Big News of  5 October  2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

भारत आदिवासी पार्टी की नींद उड़ी

जाहिर है उपचुनावों से ठीक पहले राष्ट्रपति का यहां आना और सीएम का यूं मानगढ़ धाम के लिए घोषणाएं करना कहीं ना कहीं दूसरी पार्टीयों के लिए मुसीबत का काम करने वाली है। आदिवासियों के मतों को साधने का सुपरहिट ये प्लान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत की मुश्किलें बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। खबरें हैं इसके बाद राजकुमार रौत की रातों की नींद भी उड़ गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मानगढ़ धाम में कई तरह के विकास कार्यों की सौगात और घोषणाएं कर दी है। इस तरह से राष्ट्रपति का यहां आना और यूं अचानक सौगातों से मानगढ़ को नवाजना कहीं न कहीं राजकुमार की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बीजेपी की विरोधी पार्टी को रास्ते से साफ करने की तैयारी बिल्कुल पक्की है।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Saya Chouhan

Recent Posts

घुमंतू समाज ने हर कालखण्ड में अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया : बाबूलाल

जयपुर। घुमंतू समाज ने हर कालखंड में अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया…

2 घंटे ago

उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार में होगा बड़ा फेरबदल, मंत्री बन सकते हैं ये 6 विधायक

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी…

2 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा की मांग का विरोध, क्षत्रिय संगठन ने CM को पत्र लिखकर कर दी बड़ी मांग

Kirodi Lal Meena News: जयपुर। राजस्थान के भाजपा के बड़े नेता किरोड़ी लाल मीणा को…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 5 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 5 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

8 घंटे ago

तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने तो गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया गया

Aaj Ka Itihas 6 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

8 घंटे ago

Top 10 Big News of 5 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 5 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

9 घंटे ago