स्थानीय

RSS के ​वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं हरिभाऊ बागड़े, जानिए कैसे अखबार बेचकर ‘कृषि योग’ से राजस्थान के राजभवन तक पहुंचे

जयपुर। Haribhau Bagade : राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजकीय विमान से जयपुर पहुंचे। आज बुधवार को उन्होंने पद की शपथ ली। उनका जन्म 17 अगस्त 1945 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था। बागड़े का जन्म राजस्थान के राजभवन तक पहुंचे ने यह रास्ता बहुत ही कठिन डगर से होकर गुजरा है। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना घर परिवार चलाने के लिए कई साल तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेचे। उन्हें शुरू से ही खेती-बड़ी से बेहद लगाव था। इसी वजह से उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम ‘कृषि योग’ रखा है। लेकिन, अब ​हरिभाऊ ‘कृषि योग’ से राजस्थान के राजभवन तक पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।

हरिभाऊ का जयपुर में स्वागत

हरिभाऊ के जयपुर हवाईअड्डे पर पहुचने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं अन्य मंत्रियों, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियी भी मौजूद रहे। नवनियुक्त राज्यपाल बागड़े (Rajasthan Rajyapal Haribhau Bagade) से मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय कराया।

राजभवन में दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

नवनियुक्त राज्यपाल को हवाई अड्डे पर RAC की बटालियन ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। उन्होंने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया। राजभवन पहुंचने पर बागड़े का उनके सचिव गौरव गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : RSS करेगा वंशावली लेखकों का संरक्षण, राजस्थान में फिर शुरू हुई वंशावली एकेडमी

आज राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह

हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजभवन पहुंचकर सबसे पहले भगवान शिव की पूजा की। राज्यपाल ने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर बिल्व पत्र और प्रसाद अर्पण करते हुए सबके मंगल की कामना की। उन्होंने राजभवन पहुंचने कर राज्यपाल कलराज मिश्र से भी भेंट की। राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल बागड़े बुधवार को राजभवन में 4 बजे आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव शपथ दिलवा रहे हैं।

बागड़े ने ली कलराज मिश्र की जगह

आपको बता दें कि राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कलराज मिश्र की जगह ली है। मिश्र का कार्यकाल इसी महीने 21 जुलाई को समाप्त हो गया था। राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर कलराज मिश्र ने 9 सितम्बर 2019 को शपथ ली थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago