स्थानीय

Rajasthan Safai Karmachari Protest: राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, लग जाएंगे कचरे के ढेर

Rajasthan Safai Karmachari Protest: प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया के विरोध के चलते सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के लिए जयपुर नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय पर संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने बैठक बुलाई थी और इसके बाद यह फैसला लिया गया है। प्रदेश में लंबे समय सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है और इस बार भी ऐसा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 12 March 2024: गेहूं, सरसों, प्याज और चने में तेजी, देखें आज का मंडी भाव

भर्ती लॉटरी से होने पर जताया विरोध

राज्य सरकार 24,797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। लेकिन चयन प्रकिया में लॉटरी को पैमाना बनाया गया है जो 2018 की तर्ज पर है। इसी वजह से विरोध किया जा रहा है। इसी वजह से सामूहिक अवकाश पर रहने का फैसला किया और भर्ती मस्टरोल से की जाए। जो लेगा नगर निगम में काम करते है उनको भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।

सामूहिक अवकाश

चुनाव आचार संहिता की आड़ में सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं रूकनी चाहिए लेकिन भर्ती को लेकर राजस्थान के सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक वह काम नहीं करेंगे। हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। इस हड़ताल में गैर वाल्मीकि समाज के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Ji Lakhi Mela 2024: दिल्ली के फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार, श्रद्धालुओं को मिलेगी मेले की पूरी जानकारी

सफाई व्यवस्था चरमरा ने का अंदेशा

2023 में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी और उस समय पूरे शहर में सफाई व्यवस्था चरमारा गई थी। उस समय भर्ती प्रकिया में वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों को 100 प्रतिशत आरक्षण देने की बात को लेकर हड़ताल हुई थी। इसके कारण पूरे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा था कि एग्जाम के जरिए भर्ती करवाने पर विचार किया जाएगा।

Narendra Singh

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago