Categories: स्थानीय

राजस्थान साहित्य अकादमी और संपर्क संस्थान का सृजन संवाद कार्यक्रम समपन्न

राजस्थान साहित्य अकादमी एवं संपर्क साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में  ज्ञानविहार स्कूल परिसर जयपुर में लेखक से मिलिए सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जोधपुर के प्रख्यात कथाकार हरिप्रकाश राठी से संपर्क समन्वयक महासचिव रेनू शब्द मुखर का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदन के गायन से हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफरीदी एवं डॉ प्रबोध गोविल, प्रिंसीपल राकेश उपाध्याय ने उनका शाल एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। ज्ञान विहार के विद्यार्थियों ने हरिप्रकाश राठी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

 

जयपुर में प्रबुद्ध विप्रजन विचार गोष्ठी का आयोजन कल, सुबोध लॉ कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा विप्रजनों का संगम

 

रेनू शब्द मुखर ने उनके साहित्य एवं वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य से जुड़े अनेक सवालों जैसे आप कहानी कैसे लिखते हैं ? इसके क्या कंपोनेंट्स हैं?  इतने कथ्य, किरदार कैसे जुटाते हैं? क्या हम भी कहानी लिख सकते हैं? कुछ लेखक प्रसिद्ध होने के लिए अश्लीलता का दामन क्यों थामते हैं? आपकी कहानियों में मारवाड़, वहां की लोकोक्तियां, रेगिस्तान, परिवेश अधिक क्यों है? क्यों न हमारी कहानियां भारतीय दर्शन —अध्यात्म को भी बिम्बित करे? आज की आलोचना पर आप क्या कहेंगे? जैसे कई सवालों पर चर्चा की। कार्यक्रम में हरिप्रकाश राठी ने कहा कि पाठकों की आत्मा में आज भी साहित्य की भूख, हृदयग्राही, सन्देशग्राही साहित्य पढ़ना चाहते हैं। बस कहानियां सरल भाषा में हों। 

 

इस दौरान राठी ने अर्जुन के प्रश्न जैसे तीखे, अर्थगर्भित प्रश्नों को बेहतर बताया। आनंद भी ऐसे ही प्रश्नों के उत्तर देने में आता है। तत्पश्चात दर्शक दीर्घा में बैठे प्रबुद्ध जनों ने भी अपने मत एवं प्रश्न रखे। राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ रेखा गुप्ता ने राठी जी को प्रेमचंद की साहित्यिक परंपरा का बताते हुए उनके कथा- साहित्य को समाज को दिशा दिखाने वाला बताया।

 

राजनीति को लेकर ये क्या बोली जया किशोरी!जानिए

उपस्थित कथाकार डॉ. प्रबोध गोविल ने कहा कि राठी जी ने अपने पात्रों के माध्यम से सूक्ष्म संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। अंत में संस्थान की वरिष्ठ संरक्षक डॉ. आरती भदोरिया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इस दौरान प्रबोध गोविल, फारूख आफरीदी, नारायण सिंह जी, योगेंद्र जी, पवनेश्वरी वर्मा, डॉ.नीलम कालरा, डॉ.रेखा गुप्ता, डॉ.आरती भदोरिया, सुशीला शर्मा, माधुरी कुमार, आशा अरोड़ा सहित जाने माने साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुशिमा, वसु, श्रेया सैनी, यशिका सोमवंशी, विकास गौड, श्रेया पटेल, राघव, दीक्षा तथा कनिष्का पटेल ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
 

Ambika Sharma

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

12 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

3 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago