Thar Desert: राजस्थान के थार मरुस्थल को लेकर लगातार कई प्रकार के शोघ होते रहते है लेकिन थार को हरा-भरा करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक भविष्यवाणी की है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में मरूस्थल हमेशा के लिए गायब हो जाएगा। वर्ष 2023 में प्रकाशित अर्थ्स फ्यूचर जर्नल में इस बात का दावा किया गया है कि इस सदी के अंत से पहले थार रेगिस्तान हरा-भरा हो जाएगा तो फिर मरूस्थल बचेगा ही नहीं।
कई प्रकार की रिसर्च में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक क्षेत्र तेजी से गर्म हो रहा है। इसके गर्म होने से धूल के स्तर में कमी आ रही है, जिससे रेगिस्तान में चलने वाली हवाओं में भी बदलाव दिख रहा है। सबसे ज्यादा असर भारत-पाकिस्तान के बीच थार रेगिस्तान पर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस की पर्यटकों से खास अपील, घूमने जाने से पहले हो जाएं सावधान
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से इस रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो हवाएं उसी तरह से बहने लगेगी जैसे वे प्री-वार्मिंग से पहले चलती थीं। धूल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए एंटी डेजर्टिफिकेशन उपायों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।
स्थानीय स्तर पर रिफोरेस्टेशन और सिंचाई प्रबंधन जैसे कार्यों के बारे में सोचने की जरूरत है। क्योंकि दुनिया भर में मरूस्थल के विस्तार और सिकुड़न के बारे में बताया गया है। रेगिस्तान में वृद्धि हुई, जो मुख्य रूप से एशिया में देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें :भजनलाल सरकार का सबसे दिग्गज मंत्री करेगा बड़ा ऐलान, कांग्रेस में खुशी की लहर!
थार डेजर्ट को ग्रेट इंडियन डेजर्ट के नाम से भी जाना जाता है और यह विश्व का 17वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। थार का 85% भाग भारत और 15% भाग पाकिस्तान में है। राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 61 भाग रेगिस्तान में शामिल है। थार डेजर्ट की रेत गर्मी में आग की तरह होती है और तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों में मरुस्थल में तेज गर्म हवाएं चलती हैं जिन्हें ‘लू’ कहते हैं। तेजी हवाओं के कारण रेत के टीलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Alwar News : रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…
CM Bhajanlal Sharma Alwar visit : अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…
जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…
Zubair Khan News : राजस्थान में दो विधायकों के अतिंम संस्कार पर बवाल मचा हुआ…
Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…
Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…