स्थानीय

दो लड़कियों को ऐसा हुआ प्यार, पुलिस के भी उड़ गए होश

Rajasthan Two Girls Love Story: प्रेम के लिए किसी से लड़ जाना आम बात हो गई है लेकिन अब ऐसे मामले आने लगे है जो बहुत ही हैरान करने वाले होते है। भारत के साथ दुनिया भर में समलैंगिक विवाह का चलन तेजी से बढ़ा है और अब इसका असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला है। राजस्थान के पाली जिले में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है जहां दो लड़कियों को एक—दूसरे से प्यार हो गया है और यह इतना ज्यादा हुआ की मामला थाने तक पहुंच गया। दो युवतियां तैजपुर थाने पहुंचीं और समलैंगिक विवाह करने के लिए अनुमति मांगी। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, दोनों नहीं मानीं तो उनको सखी सेंटर भेजा गया।

सखी सेंटर भेजा

पाली सखी सेंटर में दोनों युवतियों की काउंसलिंग की गई। इसके लिए अलग-अलग और साथ में दोनों को बैठाकर समझाया गया है कि ऐसा करना सही नहीं है। समझाने के बाद दोनों युवतियां मान गईं है। दोनों ने बताया की उनके घर वाले नहीं मान रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को समझती हैं, इसलिए दोनों शादी करके एक साथ रहना चाहती हैं। बहुत समझाने के बाद दोनों मान गईं और शादी करने के बारे में अपना विचार बदल दिया।

राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, उमस और गर्मी से जल्द मिलेगा आराम

दोस्ती प्यार में बदली

जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियों पहले अच्छी दोस्ती थी और इस दौरान दोनों को प्यार हो गया। एक की उम्र 20 साल और दूसरी की उम्र 25 साल है। दोनों बचपन से ही घर के पास में होती थी और दोनों एक साथ रहती थीं। दोनों में गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया।

थाने पहुंचकर बताई अपनी पीड़ा

जब दोनों ने अपने प्यार के बारे में बताया तो घर वाले राजी नहीं हुए। शादी कराने से मना कर दिया तो इससे परेशान होकर दोनों युवतियां थाने पहुंचकर शादी कराने की स्वीकृति मांग ली। मामले को बढ़ता देख दोनों को समझाया गया और अब दोनों ने शादी नहीं करने का मन बनाया है।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Narendra Singh

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

3 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

3 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

4 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

5 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago