स्थानीय

Rajasthan Weather 10 April 2024 : 10 अप्रैल से 30 जिलों में दिखेगा तेज आंधी का कहर, ओलावृष्टि की चेतावनी

Rajasthan Weather 10 April 2024 : राजस्थान में एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होनी लगी है और आसमान से धूप आग की तरह बरसने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक जयपुर कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे की रहनें की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होगा और इसके चलते आंधी और बारिश की संभावना ज्यादा है। 12 अप्रैल के बाद विक्षोभ का असर ज्यादा रहेगा जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में तेज आंधी चलेगी जिसके कारण नुकसान होने का भी खतरा बताया गया है। हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे की हो सकती है जिससे टीनशेड और छप्पर से बने मकानों को ज्यादा खतरा होगा।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: सट्टा बाजार के दावे से घबरा गई BJP, 26 साल के भाटी के खिलाफ CM योगी और बागेश्वर बाबा को उतारा

तापमान में होगा बदलाव

कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से से ऊपर ​चला गया है और आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इसका असर एक या दो दिन तक रहेगा और इसके बाद तापमान में कमी आएगी।

30 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 10 अप्रैल से प्रदेश के सभी हिस्सों में आंधी-बारिश हो सकती है। इससे कई शहरों में तापमान गिरेगा।

यह भी पढ़ें: Raj Shekhawat Pagdi Controversy: राज शेखावत की पगड़ी उछालना पड़ेगा भारी, करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

छाए रहेंगे हल्के बादल

राजस्थान में मौसम की स्थिति देखे तो कई जगह बादल छाए हुए है। इससे राज्य में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। लेकिन तापमान की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा गर्मी फलोदी रहा है जहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Narendra Singh

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

1 घंटा ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

2 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

3 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

4 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

5 घंटे ago