स्थानीय

Rajasthan Weather 6 April 2024: प्रदेश में बारिश का दौर शुरू, तापमान गिरने से मिली राहत

Rajasthan Weather 6 April 2024: राजस्थान-पाकिस्तान सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है।पिछले दो दिन दिन से बादल छाए हुए हैं जिसक कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। बादल छाने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया और इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते इस सप्ताह कई इलाकों में बारिश होनी शुरू हो गई है। पश्चिमी जिलों के कुद इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

उत्तर भारत में एक्टिव होगा नया सिस्टम

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार नए सिस्टम का असर एक दो दिन ही दिखेगा। लेकिन तापमान कंट्रोल में रहेगा और इसके बाद दूसरा सिस्टम उत्तर भारत में एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना कम है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Mandi Bhav 6 April 2024: सरसों, गेहूं और जौ में ज्यादा तेजी, देखें आज का मंडी भाव

तापमान 40 डिग्री से नीचे

पश्चिमी राजस्थान के जिले जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और नागौर में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। ये सिस्टम कमजोर है, जिसके कारण बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है।

Narendra Singh

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

2 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

6 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

6 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

7 घंटे ago