स्थानीय

Holi 2024 Rajasthan Weather : राजस्थान में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, जानिए होली पर कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। Holi 2024 Rajasthan Weather : गर्मी ने राजस्थान में अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री रहा। जबकि पश्चिमी जिले जैसलमेर में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री तक का परिवर्तन दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो करौली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा है। इसको देखते हुए अब होली पर तापमान अधिक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Morning News Epaper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

होली पर राजस्थान का तापमान (Rajasthan Weather On Holi)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Rajasthan Weather Alert) के अनुसार 22 मार्च से 27 मार्च के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही यही मौसम 27 मार्च तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 21 March 2024 Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, हीटवेव चलने से होगी परेशानी

राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temperature)

राजस्थान के प्रमुख जिलों का तापमान इस प्रकार है— जयपुर 20.2, सीकर 17.8, कोटा 16.2, चितौड़गढ़ 13.6, बाड़मेर 19.8, अजमेर 18.4, भीलवाड़ा 13.6, अलवर 13.0, जैसलमेर 22.6, जोधपुर 21.4, बीकानेर 21.3, चूरू 17.8, श्रीगंगानगर 17.5, धौलपुर 16.3, डूंगरपुर 20.8, जालौर 18.0, सिरोही 16.0, सीकर (फतेहपुर) 14.9, करौली 13.4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है। राज्य बारां जिले में सबसे कम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

8 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

9 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

10 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

12 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago