Categories: स्थानीय

Rajasthan Weather Today: भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में राजस्थान, बारिश अलर्ट जारी

 

Rajasthan Weather Update: राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी अपना कहर बरपा रही है। पूरा नॉर्थ इंडिया ठंड की चपेट में हैं। साल के शुरूआत से ही लोग ठंड की वजह से कांप रहे है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट में यही कहा गया है कि अभी आने वाले कुछ दिनों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है।  प्रदेश में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी आम आदमी की चिंता को बढ़ा रखा है। तेज कोहरे की वजह से सुबह-सुबह वाहनों को रेंग कर चलना पड़ता है। 

 

कोहरे की वजह से ट्रेन कुछ घंटे लेट चल रही है। इसका फ्लाइट पर भी असर देखा जा रहा है। शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भी प्रदेश के कई जिलों का तापमान न्यूनतम तापमान में 6 से 9°C तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 

 

यह भी पढ़े: Jaipur Petrol-Diesel & Gold-Silver Price: पेट्रोल-डीजल और सोना-चांदी का भाव

 

अगले तीन से चार दिन नहीं मिलेगी राहत 

 

आज प्रदेशभर में ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरा गए है। आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड का असर आने वाले 3 से 4 तक और अधिक देखने को मिलेगा। इसके बाबत मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी तक 'कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़े: Cyber kidnapping: क्या होती है साइबर किडनैपिंग? जानकर उड़ जायेंगे होश

 

मौसम विभाग का ताजा अलर्ट 

 

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जनवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय हो सकता है। इसके बाद प्रदेश में बादल छाएंगे और बारिश होने की संभावना रहेगी। फिलहाल तो प्रदेश में ठंड का असर ऐसे ही जारी रहेगा। रात और दिन के तापमान में अच्छी गिरावट देखी जा रही है। दिनभर शीतलहर है। बीती रात अलवर में 4 डिग्री, वनस्थली में 6 डिग्री, अजमेर में 6 डिग्री, जैसलमेर में 5 डिग्री, जयपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago