Categories: स्थानीय

Rajasthan Weather Today- 7 जनवरी से प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू, जानें ताजा अपडेट

 

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी कहर बरपा रही है। झालावाड़ जिले के विभिन्न इलाकों मे रिमझिम मावट की बारिश देखी गई। साथ ही ठंडी हवाओं ने भी आमजन को परेशान किया। इसकी वजह से तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। तेज सर्दी ने लोगों को दिन मे आग जलाकर बचते देखा गया। 

 

सवाई माधोपुर जिला भी सुबह के समय घने कोहरे में लिपटा हुआ नजर आया। घने कोहरे की वजह से दृश्यता भी काफी कम हो गई। सबसे अधिक मुश्किल सुबह-सुबह निकलने वाले वाहन चालकों को हुई, जो धुंध की वजह से धीरे-धीरे रेंगते नजर आये। कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। 

 

यह भी पढ़े:  Jaipur Petrol-Diesel & Gold-Silver Price: पेट्रोल-डीजल और सोना-चांदी का भाव

 

माउंट आबू में गलन का अहसास 

 

लोगों की माने तो कोहरे और सर्दी के कारण फसलों को फायदा होगा। ऐसे में किसानों के कोहरे ओर ठंड से फसलों को लेकर राहत मिली है। दूसरी तरफ राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू पर सर्द हवाएं गलन का अहसास करवा रही है। बीते 4 दिनों से यहां तापमान जमाव बिंदु पर है। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 06 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

7 जनवरी से बारिश का दौर शुरू  

 

शुक्रवार सुबह माउंट आबू का पारा न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू पर रहने के चलते मैदानों और वाहनों पर ओस की बूंदे बर्फ बन कर जम गई है। जयपुर के मौसम केंद्र ने कहा है कि प्रदेशभर में 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश और 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सफल बनाने के लिए CM Bhajanlal Sharma ने झोंकी पूरी ताकत

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ‘राइजिंग राजस्थान’…

14 घंटे ago

वो सीट जहां से देश की सबसे अमीर महिला Savitri Jindal लड़ र​ही है चुनाव

India Richest Women Savitri Jindal: हरियाणा विधानसभा चुनावों में हर दिन राजनीति गरमा रही है।…

15 घंटे ago

Top 20 News Today: 27 सितंबर 2024 की टॉप 20 न्यूज अपडेट, पढ़ें सभी बड़ी खबरें

Top 20 News Today : आपको मॉर्निंग न्यूज इंडिया एक ही न्यूज में उपलब्ध करवा…

15 घंटे ago

मोदी सरकार के विरोध में उतरी कंगना रनौत, 272 करोड़ का है मामला

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana…

15 घंटे ago

Kirori Lal Meena को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान, उपचुनाव में मिलेगा फायदा

BJP state president Madan Rathore's big statement on Kirori Lal Meena : जयपुर। राजस्थान में…

16 घंटे ago

जयपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, ऑनलाइन कटेगा चालान

Jaipur News :  जयपुर। राजधानी जयपुर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं…

17 घंटे ago