Categories: स्थानीय

सर्दी अभी और कंपकंपाने वाली है! मौसम के बदलेंगे तेवर, बारिश का अलर्ट जारी

 

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम लोगों के सर-चढ़कर बोल रहा है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर दिन से सीकर में दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सर्द हवाएं चल रही है जिससे तापमान में लगातार गिरावट नजर आ रही है। उत्तरी हवाओं की वजह से फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। सर्द हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से आगामी दिनों में तेज सर्दी देखने को मिलेगी। 

 

सीकर में बुधवार सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। फसलों पर ओस की बूंदे जमी नजर आई। हवाओं की रफ्तार में कमी रही, जिसकी वजह से दिन में ठिठुरन रही। फतेहपुर में धिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, सीकर में अधिकतम तापमान डिग्री 21.5 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। 

 

यह भी पढ़े: बारिश कब होगी, मौसम विभाग ने दी ये बड़ी चेतावनी

 

आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी 

 

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। अगले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। शेष अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 22 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

बीकानेर संभाग में घना कोहरा

 

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 23 दिसंबर को ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा ठिठुरने पर मजबूर कर देगा। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

13 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

27 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

59 मिन ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

4 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

4 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago