स्थानीय

भीषण गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत, जानें कब होगी बारिश

Rajasthan weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों बहुत ज्यादा बदलता जा रहा है और इसके चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। एक तरफ लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर बारिश होने से उमस से परेशानी हो रही है। पिछले दो दिनों से कोटा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बूंदी समेत आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज होने से लोगों को राहत मिली है।

तापमान में बढ़ोतरी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली है। राज्य में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी राजस्थान के अधिकांश भागों में लू की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान ज्यादा हो सकता है।

राजस्थान में बंद होगी पुरानी पेंशन योजना, भजनलाल सरकार लेगी बड़ा फैसला

गर्मी और लू से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और सभी जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 50 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में लू चलेंगी और इसकी वजह से रातें गर्म रहने की संभावना है।

मानसून अपडेट

मानसून को लेकर विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आने की संभावना है। पिछले साल की तरह इस साल भी मानसून 30 जून तक दक्षिणी राजस्थान से प्रवेश करेगा। अब लोगों को इस गर्मी और लू से राहत 15 दिन बाद ही मिलेगी। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते हल्की बारिश हो सकती है।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Narendra Singh

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

3 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

4 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

5 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago